एक ही रात में 3 पेट्रोल पंप पर लूट करने वाला आरोपी काबू, वृंदावन में ई-रिक्शा चलाते हुए गिरफ्तार

Edited By Gourav Chouhan, Updated: 15 Dec, 2022 07:46 PM

accused of robbing 3 petrol pumps in one night is arrested in vrindavan

पुलिस ने आरोपी को वृंदावन में ई-रिक्शा चलाते हुए गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार करने के बाद पुलिस ने आरोपी को अदालत में पेश कर रिमांड हासिल किया गया।

होडल(गुरुदत्त गर्ग): अपराध जांच शाखा पुलिस ने एक ऐसे आरोपी को गिरफ्तार किया है, जिसने अपने दो  साथियों के साथ मिलकर बंदूक की नोक पर एक ही रात में तीन पेट्रोल पंपों पर लूट की घटना को अंजाम दिया था। लूट की घटना सीसीटीवी में कैद हो गई थी और पुलिस आरोपियों की तलाश कर रही थी। पुलिस ने आरोपी को वृंदावन में ई-रिक्शा चलाते हुए गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार करने के बाद पुलिस ने आरोपी को अदालत में पेश कर रिमांड हासिल किया गया। रिमांड के दौरान आरोपी से पूछताछ की जाएगी, ताकि लूटे हुए रूपए बरामद किए जा सकें। आरोपी के खिलाफ पहले भी लूट और अपहरण के कई मामले दर्ज हैं।

 

PunjabKesari

 

8 मई की रात 3 पेट्रोल पंपों पर की थी लूट

 

होडल अपराध जांच शाखा प्रभारी जंगशेर सिंह ने बताया कि खेडला निवासी दिनेश ने अपने दो साथियों के साथ मिलकर तीन पेट्रोल पंपों पर लूट की वारदात को अंजाम दिया था। आरोपी को मथुरा जिले के वृंदावन से गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपित से अन्य वारदातों के मामले में पूछताछ शुरू कर दी है। पुलिस इस मामले में दो आरोपियों को पहले ही गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है। जंगशेर सिंह की माने तो पुलिस को मुखबिर द्वारा सूचना मिली कि 8 मई को अमरपुर, पेलक तथा यूपी के टप्पल थाना क्षेत्र गांव झुपपा के निकट एक ही रात में तीन पेट्रोल पंपों पर लूट करने वाला आरोपी जो 7 महीनों से फरार चल रहा है, वह वृंदावन में ई रिक्शा चला रहा है। सूचना मिलते ही पुलिस टीम वृंदावन में आरोपी की तलाश में जुट गई। पुलिस की मेहनत रंग लाई और आरोपी दिनेश को काबू किया गया।  

 

PunjabKesari

 

आरोपी पर हरियाणा और यूपी में कई मामले हैं दर्ज

 

बता दें कि आरोपी दिनेश के साथी खेड़ला निवासी मनीष और भंबू का नगला के रहने वाले दीपक को पुलिस पहले ही गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है। उन्होंने बताया कि तीनों ने एक ही रात में गांव पेलक, अमरपुर और गांव झुपपा में एक साथ तीन पेट्रोल पंप पर लूटपाट की थी। पेलक के पेट्रोल पंप से आरोपी लगभग 36 हजार, अमरपुर से 9 हजार 810 तथा झुपपा पेट्रोल पंप से 40 हजार रुपए लूटकर फरार हो गए थे। जंगशेर सिंह ने बताया कि आरोपी दिनेश गिरफ्तारी से बचने के लिए गांव छोड़कर वृंदावन में ई रिक्शा चलाने लगा था। पुलिस को जैसे ही आरोपी के बारे में जानकारी मिली तो उसे काबू करने के लिए जाल बिछाया गया। बीती रात पुलिस ने उसे वृंदावन से गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार किए गए आरोपी के खिलाफ चांदहट थाने में लूट और अपहरण के कई मामले दर्ज हैं। यही नहीं उत्तर प्रदेश के थनों में भी दिनेश के खिलाफ लूट के कई मामले दर्ज हैं।

 

     (हरियाणा की खबरें टेलीग्राम पर भी, बस यहां क्लिक करें या फिर टेलीग्राम पर Punjab Kesari Haryana सर्च करें।)             

Related Story

Trending Topics

IPL
Lucknow Super Giants

Royal Challengers Bengaluru

Teams will be announced at the toss

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!