पहले लापता महिला से किया दुष्कर्म, फिर हत्या कर शव कर नहर में फेंका....पुलिस ने किया गिरफ्तार

Edited By Isha, Updated: 11 Aug, 2024 01:30 PM

accused of raping and killing a woman and destroying her body has been arrested

सिविल लाइन थाना की ओल्ड चौकी क्षेत्र से लापता महिला से दुष्कर्म के बाद हत्या करने व शव को खुर्द-बुर्द करने के बाद नहर में फेंकने के मामले में पुलिस ने पांच हजार के इनामी आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी बिहार के औरंगाबाद निवासी अरविंद है। पुलिस ने...

सोनीपतः सिविल लाइन थाना की ओल्ड चौकी क्षेत्र से लापता महिला से दुष्कर्म के बाद हत्या करने व शव को खुर्द-बुर्द करने के बाद नहर में फेंकने के मामले में पुलिस ने पांच हजार के इनामी आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी बिहार के औरंगाबाद निवासी अरविंद है। पुलिस ने आरोपी को अदालत में पेश किया, जहां उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया।

एसीपी राहुल देव ने बताया कि सोनीपत निवासी युवक ने सिविल लाइन थाना की ओल्ड चौकी पुलिस को बताया था कि उनकी 38 वर्षीय बहन उनके साथ रहती थी। उनकी बहन 3 फरवरी, 2023 को दोपहर के समय घर से गई थी। बाद में वह वापस नहीं लौटी। 9 फरवरी को ओल्ड चौकी में अज्ञात के खिलाफ बंधक बनाकर रखने का मुकदमा दर्ज कर लिया था।

इसी बीच उनको एक महिला का शव रोहणा के पास नहर में मिलने की जानकारी मिली थी। शव 7 फरवरी 2023 को अर्धनग्न हालत में मिला था। मामले में झज्जर के कर्मबीर पर शक जताया था। इस पर पुलिस ने मामले में हत्या, शव को खुर्द-बुर्द करने व एससीएसटी एक्ट की धारा जोड़ दी थी। पुलिस ने मुख्य आरोपी झज्जर के गांव नया गांव निवासी कर्मबीर उर्फ छोटा उर्फ काला को गिरफ्तार किया था। आरोपी ने दुष्कर्म के बाद घर जाने की जिद में महिला पर हमला कर उसकी हत्या करना कबूल किया था।  

Trending Topics

Afghanistan

134/10

20.0

India

181/8

20.0

India win by 47 runs

RR 6.70
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!