आरोपी ने स्वंय अपनी बाजू पर मारा चाकू, काबू कर पुलिस ने भेजा जेल

Edited By Isha, Updated: 15 Oct, 2019 03:13 PM

accused killed knife on his side police overpowered and sent to jail

देर रात रेलवे स्टेशन की पार्किंग के पास हंगामा कर रहे लड़कों द्वारा पुलिस के साथ झड़प का मामला सामने आया है। पुलिस के अनुसार इसी दौरान एक युवक ने अपनी बाजू पर स्वयं चाकू मारकर घायल कर........

करनाल (सरोए) : देर रात रेलवे स्टेशन की पार्किंग के पास हंगामा कर रहे लड़कों द्वारा पुलिस के साथ झड़प का मामला सामने आया है। पुलिस के अनुसार इसी दौरान एक युवक ने अपनी बाजू पर स्वयं चाकू मारकर घायल कर लिया। पुलिस घायल युवक को इलाज के लिए कल्पना चावला राजकीय मैडीकल में लेकर पहुंची, जहां पर डाक्टरों ने आरोपी युवक का इलाज किया। पुलिस ने सुबह आरोपी युवक को कोर्ट में पेश किया, जहां माननीय कोर्ट के आदेश पर आरोपी युवक को न्यायिक हिरासत में भेज दिया। 

पुलिस ने मामले में 5-6 युवकों के खिलाफ बाइनेम व अन्य 8-10 के खिलाफ विभिन्न गंभीर धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया। पुलिस आरोपियों की धरपकड़ में लगी हुई हैं।  मामले की जांच कर रहे सब-इंस्पैक्टर दरिया सिंह ने बताया कि रात करीब 2 बजे स्टेशन के मेन गेट पास बनी पार्किंग पर लड़ाई झगड़े का शोर सुनाई दिया। जब पुलिस वहां पहुंची तो वहां पर 5-6 युवक शराब के नशे में थे और हंगामा कर रहे थे। पुलिस युवकों से पूछताछ करने लगी, इसी दौरान एक युवक ने रेहड़ी से चाकू उठाकर अचानक अपनी बाजू पर मार लिया, जिससे युवक घायल हो गया।

स्टेशन पर हुए इस दौरान काफी भीड़ एकत्रित हो गई, स्थिति तनावपूर्ण हो गई। पुलिस ने कड़ी मशक्कत से स्थिति को काबू किया। पुलिस घायल को अस्पताल में ले जाने की तैयारी कर ही रही थी कि घायल के साथियों ने अन्य साथियों पर फोन करके स्टेशन पर बुला लिया। आर.पी.एफ. चौकी प्लेटफार्म नंबर एक के पास घायल के साथियों ने पुलिस के साथ झपड़ हुई।

सब-इंस्पैक्टर ने आरोप लगाते हुए कहा कि हैड कांस्टेबल सोम सिंह की वर्दी फाड़ दी और आरोपी युवक फरार हो गए। पुलिस घायल युवक को कल्पना चावला राजकीय मैडीकल कालेज पहुंची, जहां पर डाक्टर ने घायल का इलाज कर छुट्टी दी। पुलिस ने आरोपी युवक तनुज सागर वासी सदर बाजार को कोर्ट में पेश किया, जहां से माननीय कोर्ट के आदेश पर न्यायिक हिरासत में भेज दिया।  

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!