दिव्यांग व्यक्ति के साथ हुआ हादसा, घास काटते समय चारा मशीन में फंसे दोनों हाथ

Edited By Manisha rana, Updated: 01 Jul, 2022 07:04 PM

accident happened with handicapped person

घरौंडा के डिंगर माजरा गांव में चारा काटते समय दिव्यांग व्यक्ति के हाथ मशीन में आ गए। घायल को गंभीर अवस्था में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती...

घरौंडा (विवेक) : घरौंडा के डिंगर माजरा गांव में चारा काटते समय दिव्यांग व्यक्ति के हाथ मशीन में आ गए। घायल को गंभीर अवस्था में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती करवाया गया। जहां पर प्राथमिक उपचार के बाद घायल को करनाल के कल्पना चावला मेडिकल कॉलेज में रेफर कर दिया गया है।

जानकारी के मुताबिक घायल सुधीर कुमार अपने घर पर चारा काटने वाली मशीन से चारा काट रहा था। तभी अचानक उसके हाथ मशीन में आ गए। आनन-फानन में मशीन को बंद किया गया लेकिन तब तक दांये हाथ की उंगली कट चुकी थी और बायां हाथ कट गया था। गंभीर हालत में ग्रामीणों ने सुधीर को घरौंडा के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में पहुंचाया। जहां पर डॉक्टरों ने उसका इलाज किया। 

सुधीर ने बताया है कि वह पहले से ही दिव्यांग है। एक बीमारी के कारण उसके बायें हाथ की सारी उंगलियां और दांये हाथ की तीन उंगलियां कट चुकी है और आज उसके साथ यह हादसा हो गया। 

(हरियाणा की खबरें टेलीग्राम पर भी, बस यहां क्लिक करें या फिर टेलीग्राम पर Punjab Kesari Haryana सर्च करें।)

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!