कांग्रेस ने निकाली आजादी की गौरव यात्रा, सैलजा बोली- सरकार की नीतियों से देश हो रहा बर्बाद

Edited By Gourav Chouhan, Updated: 12 Aug, 2022 08:32 PM

aazadi ki gaurav yatra was organised by haryana congress in hisar

कुमारी सैलजा ने कहा कि सरकार की जनविरोधी नीतियों ने देश को बर्बादी की ओर धकेल दिया है। देश का गरीब और अधिक गरीब होता जा रहा है। आज देश का हर वर्ग त्रस्त है।

चंडीगढ़/हिसार(चंद्रशेखर धरणी): आजादी की 75वीं वर्षगांठ के अवसर पर हिसार के बरवाला और कालका में कांग्रेस द्वारा "आजादी की गौरव यात्रा" निकाली गई। इस यात्रा का आयोजन स्वतंत्रता संग्राम में अपने प्राण न्योछावर करने वाले शहीदों को आमजन तक पहुंचाने के लिए किया गया। हरियाणा कांग्रेस की पूर्व प्रदेश अध्यक्ष कुमारी सैलजा भी इस यात्रा में शामिल हुई। यात्रा के दौरान सैलजा ने कहा कि देश को आजाद कराने में लाखों लोग जेल गए, हजारों ने अपने प्राणों का बलिदान दिया है। आजादी के लिए अनेक वीरों ने बलिदान दिए। पदयात्रा का मुख्य उद्देश्य देश के सभी वीर सपूतों और बलिदान देने वालों के योगदान की कहानी को आमजन तक पहुंचाना है।  

 

देश के विकास में कांग्रेस का योगदान किसी से नहीं छिपा- सैलजा

 

कुमारी सैलजा ने कहा कि कांग्रेस ने हमेशा देश के हित की लड़ाई लड़ी है। आजादी के लिए कांग्रेस का गौरवशाली इतिहास है। आजादी के बाद देश के विकास में कांग्रेस का जो योगदान रहा, वह किसी से छिपा नहीं है। कांग्रेस नेताओं ने अनेकों यातनाएं झेली, देश की स्वतंत्रता की लड़ाई लड़ी और देश को आजाद कराया। आजादी के बाद कांग्रेस की सरकार ने देश को हर मोर्चे पर ताकत दी। कांग्रेस के उसी आंदोलन व कांग्रेसियों और स्वतंत्रता सेनानियों के बलिदान की कहानी लोगों तक पहुंचाने व देश की आजादी की लड़ाई लड़ते शहीद हुए शहीदों को श्रद्धांजलि देने के लिए आजादी की गौरव यात्रा निकाली जा रही है।

 

लोगों को सरकार की जन विरोधी नीतियों से कराया जाएगा रूबरू- कुमारी सैलजा

 

कुमारी सैलजा ने कहा कि सरकार की जनविरोधी नीतियों ने देश को बर्बादी की ओर धकेल दिया है। देश का गरीब और अधिक गरीब होता जा रहा है। आज देश का हर वर्ग त्रस्त है। मगर सरकार का ध्यान लोगों को बांटने पर है। भाजपा सरकार की राजनीति देश के लिए खतरनाक साबित हो रही है और इसके खिलाफ आवाज बनकर हम सभी को खड़े होना पड़ेगा। देश के मूल मुद्दों से जनता का ध्यान हटाने के लिए कांग्रेस नेताओं को षड्यंत्र पूर्वक बदनाम करने की नीयत से जो केन्द्र सरकार कार्य कर रही है, उसमें वह कभी कामयाब नहीं होगी। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी सरकार की जन विरोधी नीतियों के खिलाफ अपनी आवाज उठा रही है। कांग्रेस की आवाज भाजपा सरकार की दमनकारी नीतियों से दबने वाली नहीं है।

 

(हरियाणा की खबरें टेलीग्राम पर भीबस यहां क्लिक करें या फिर टेलीग्राम पर Punjab Kesari Haryana सर्च करें।)

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!