Edited By Shivam, Updated: 05 Sep, 2019 05:40 PM
रादौर के नाचरौन में खेतों में स्प्रे करते समय एक युवक को करंट लग गया। करंट लगने के बाद आस-पास के लोग युवक को गंभी हालत में रादौर के सरकारी अस्पताल में आए, जहां डॉक्टरों ने युवक को मृत घोषित कर दिया।
रादौर(कुलदीप सैनी): रादौर के नाचरौन में खेतों में स्प्रे करते समय एक युवक को करंट लग गया। करंट लगने के बाद आस-पास के लोग युवक को गंभीर हालत में रादौर के सरकारी अस्पताल ले आए, जहां डॉक्टरों ने युवक को मृत घोषित कर दिया। युवक की मौत से गांव में शोक की लहर है।
नाचरौन गांव के निवासी राजेश कुमार ने कहा कि मृतक युवक बलवंत गांव के किसी जमीदार के खेतों में स्प्रे कर रहा था। इसी दौरान उसे खेतों में करंट लग गया। इसके बाद आसपास के लोग गंभीर हालत में रादौर के सरकारी अस्पताल में ले गए, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। युवक की मौत से गांव में शोक की लहर है।
मृतक युवक गांव नाचरौन और आसपास के गांव में फसलों पर स्प्रे करने का काम करता था। मृतक के पिता पालीराम कश्यप की दो वर्ष पहले मौत हो चुकी है। मृतक बलवंत के परिवार में उसकी माता व दो भाई है।