नहाने के लिए तालाब में उतरा किशोर डूबा, 5 घंटे बाद मिला शव...12वीं कक्षा का छात्र था मृतक

Edited By Isha, Updated: 09 Jul, 2024 03:49 PM

a teenager drowned in a pond for bathing

गर्मी के कारण भड़ंगी गांव में एक 17 वर्षीय किशोर नहाने के लिए तालाब में उतर गया। तालाब में नहाते समय युवक पानी में डूब गया। युवक के तालाब में डूबने की सूचना पाकर ग्रामीण मौके पर पहुंचे और गोताखोरों को मौके पर बुलाया गया। ग्रामीणों ने गोताखोरों की

रेवाड़ी: गर्मी के कारण भड़ंगी गांव में एक 17 वर्षीय किशोर नहाने के लिए तालाब में उतर गया। तालाब में नहाते समय युवक पानी में डूब गया। युवक के तालाब में डूबने की सूचना पाकर ग्रामीण मौके पर पहुंचे और गोताखोरों को मौके पर बुलाया गया। ग्रामीणों ने गोताखोरों की मदद से करीब पांच घंटे बाद युवक के शव को तालाब से बाहर निकाला। सूचना पाकर पुलिस टीम मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस मामले में जांच पड़ताल कर रही है।

गांव भड़ंगी निवासी युवक कुणाल 12वीं कक्षा का छात्र था। कुणाल घर से जाने के बाद गांव के तालाब में नहाने लग गया। तालाब के आसपास काफी लोग थे। नहाते समय कुणाल का पैर तालाब की पैड़ियों से फिसल गया, जिसके कारण वह गहरे पानी में चला गया। आसपस के लोगों ने उसे बचाने के काफी प्रयास किए, परंतु वह गहरे पानी में डूब गया। सूचना मिलने के बाद बावल थाना पुलिस मौके पर पहुंच गई। दमकल कर्मियों और गोताखारों को मौके पर बुलाया गया। करीब पांच घंटे बाद कुणाल को तालाब से निकाला गया। उसे अस्पताल ले जाने पर डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!