Sonipat में रील के चक्कर में हवालात पहुंचे 8 युवक, स्वतंत्रता दिवस पर किया कांड...जानिए ऐसे कौन सी पोस्ट की शेयर

Edited By Isha, Updated: 16 Aug, 2026 04:37 PM

8 youths landed in jail in sonipat over a reel

सोनीपत में स्वतंत्रता दिवस पर हुड़दंग मचाना युवकों को महंगा पड़ा है। लग्जरी गाड़ियों में रील बनाने और स्टंट करने के आरोप में 8 लोगों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने उनकी गाड़ियों को भी जब्त कर लिया है।

सोनीपत( सन्नी मलिक): सोनीपत में स्वतंत्रता दिवस पर हुड़दंग मचाना युवकों को महंगा पड़ा है। लग्जरी गाड़ियों में रील बनाने और स्टंट करने के आरोप में 8 लोगों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने उनकी गाड़ियों को भी जब्त कर लिया है।

PunjabKesari
सोशल मीडिया पर बच्चों का बढ़ता क्रेज अब उनके लिए मुसीबत खड़ी कर रहा है। यह घटना सोनीपत में स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर सामने आई, जब हुड़दंग का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। वीडियो में एक लाल बत्ती लगी स्कॉर्पियो गाड़ी सबसे आगे चल रही थी, जिसके पीछे गाड़ियों का एक काफिला था।

इन गाड़ियों में सवार युवा स्टंट करते नजर आ रहे थे। काफिले में शामिल कई गाड़ियों की नंबर प्लेट भी गायब थी।वीडियो सामने आने के बाद सोनीपत पुलिस ने त्वरित कार्रवाई की। सिविल लाइन थाना पुलिस ने गाड़ियों के ड्राइवर समेत 8 लोगों को गिरफ्तार किया। लाल बत्ती लगी स्कॉर्पियो और बगैर नंबर प्लेट वाली सभी गाड़ियों को जब्त कर लिया गया है।

 PunjabKesari

सिविल लाइन थाना प्रभारी ने परमिंदर ने बताया कि व्हाट्सएप के माध्यम से एक वीडियो बरामद हुई थी जिसमें एक स्कॉर्पियो गाड़ी जिस पर लाल बत्ती लगी हुई थी और उसी के पीछे अन्य और लक्जरी गाड़ियां चल रही थी। जिन पर स्टंट किए जा रहे थे। हुड़दंग और स्टंट करने वाले सभी युवक और उनकी गाड़ियों की पकड़ लिया गया है। सोशल मीडिया पर रेल बनाने के लिए यह स्टंट कर रहे थे और गाड़ी पर लाल बत्ती सेक्टर 14 से लगवाई गई थी। उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि हुड़दंग और स्टंट करने वाले सभी युवकों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी और उनके खिलाफ एफआईआर दर्ज की जाएगी।
 

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!