प्रतिभा सम्मान समारोह में 50 मेधावी विद्यार्थियों का हुआ सम्मान, प्रशंसा प्रमाण-पत्र प्रदान कर किया सम्मानित

Edited By Manisha rana, Updated: 19 Jun, 2026 03:36 PM

50 meritorious students were honored in the pratibha samman ceremony

JIET Group of Institutions द्वारा ग्राम बिबीपुर में “प्रतिभा सम्मान समारोह” का आयोजन किया गया, जिसमें गांव एवं आसपास के क्षेत्रों के लगभग 50 मेधावी विद्यार्थियों को उनकी शैक्षणिक उपलब्धियों एवं उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए प्रशंसा प्रमाण-पत्र प्रदान कर...

जींद (अमनदीप पिलानिया) : JIET Group of Institutions द्वारा ग्राम बिबीपुर में “प्रतिभा सम्मान समारोह” का आयोजन किया गया, जिसमें गांव एवं आसपास के क्षेत्रों के लगभग 50 मेधावी विद्यार्थियों को उनकी शैक्षणिक उपलब्धियों एवं उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए प्रशंसा प्रमाण-पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों को शिक्षा के प्रति प्रोत्साहित करना, उनकी प्रतिभा को सम्मान देना तथा समाज में शिक्षा के महत्व को और अधिक सुदृढ़ करना था। समारोह में विद्यार्थियों, अभिभावकों एवं क्षेत्र के गणमान्य व्यक्तियों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की।

इस अवसर पर Abhishek Bansal, मैनेजिंग डायरेक्टर, JIET Group of Institutions, ने अपने संदेश में कहा कि "प्रतिभाशाली विद्यार्थियों का सम्मान करना समाज और राष्ट्र के उज्ज्वल भविष्य में निवेश करने के समान है। विद्यार्थियों की उपलब्धियां अन्य युवाओं के लिए प्रेरणा का स्रोत बनती हैं।" उन्होंने आगे कहा कि JIET Group of Institutions शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्टता, नवाचार एवं छात्र विकास के लिए निरंतर कार्य कर रहा है तथा भविष्य में भी ऐसे कार्यक्रमों के माध्यम से विद्यार्थियों को प्रोत्साहित करता रहेगा।

कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों को उच्च शिक्षा, करियर अवसरों एवं व्यक्तित्व विकास से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारी भी प्रदान की गई। सम्मान प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों एवं उनके अभिभावकों ने JIET द्वारा किए गए इस सराहनीय प्रयास की भूरि-भूरि प्रशंसा की। समारोह के अंत में संस्थान के प्रतिनिधियों ने सभी विद्यार्थियों को उनके उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दीं तथा उन्हें निरंतर मेहनत, अनुशासन एवं उत्कृष्टता की ओर अग्रसर रहने के लिए प्रेरित किया।

Related Story

    Trending Topics

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!