Accident in Mahindragarh: सड़क हादसे ने लील ली 4 जिंदगियां, कुआं पूजन समारोह से लौट रहे थे चारों

Edited By Manisha rana, Updated: 02 Jun, 2025 10:43 AM

4 people died in an accident in mahendragarh

महेंद्रगढ़ में कनीना के पास गांव उन्हानी में देर रात बड़ा हादसा हो गया। इस हादसे में 4 लोगों की मौत हो गई।

महेंद्रगढ़ : महेंद्रगढ़ में कनीना के पास गांव उन्हानी में देर रात बड़ा हादसा हो गया। इस हादसे में 4 लोगों की मौत हो गई। हादसे के बाद कार बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई है। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। मृतकों को पोस्टमॉर्टम के लिए महेंद्रगढ़ के नागरिक अस्पताल पहुंचा दिया है। 

PunjabKesari

बताया जा रहा है कि यह हादसा देर रात डेढ़ बजे हुआ। गुरुग्राम के सिकोपुर गांव के रहने वाले महेंद्रगढ़ में कुआं पूजन कार्यक्रम में शामिल होने के लिए आए थे। कुआं पूजन के बाद वे रात को महेंद्रगढ़ से कनीना होते हुए गुरुग्राम जा रहे थे। उन्हानी गांव की नहर के पास भी रोड टूटा पड़ा था। जिसके कारण आगे चल रहे ट्रक चालक ने अपनी स्पीड कम की हुई थी। बताया जा रहा है कि पीछे से कार का ड्राइवर बहुत तेज स्पीड से कार को चलाता हुआ लाया था। जिसने कारण कार के ड्राइवर ने कार को आगे चल रहे ट्रक में सीधा ठोक दिया। हादसे के बाद कार बुरी तरह ट्रक के अंदर घुस गई। इसकी वजह से शवों को निकालने के लिए पुलिस ने सुबह दो क्रेन बुलाई। दो क्रेनों की मदद से सबसे पहले ट्रक के अंदर बुरी तरह फंसी हुई कार को बाहर निकाला गया। 

मृतकों की पहचान गुरुग्राम के गांव सिकोपुर निवासी गौरव व सचिन, पंचगांव निवासी कवंरपाल तथा उत्तर प्रदेश का रहने वाला तथा गुरुग्राम में जीम चलाने वाला सचिन शामिल हैं। मृतकों को पोस्टमॉर्टम के लिए महेंद्रगढ़ के नागरिक अस्पताल पहुंचा दिया।

(पंजाब केसरी हरियाणा की खबरें अब क्लिक में Whatsapp एवं Telegram पर जुड़ने के लिए लाल रंग पर क्लिक करें)

 

Related Story

    Trending Topics

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!