मां- बाप की आंखों के सामने यमुना नदी में बहे 2 सगे भाई, छोटी सी लापरवाही बनी मौत की वजह (VIDEO)

Edited By Isha, Updated: 04 Jun, 2023 10:02 AM

हरियाणा यूपी बॉर्डर पर करनाल के मंगलौरा गांव के पास यमुना नदी में 2 बच्चे डब गए , दोनों सगे भाई हैं। दरअसल एक परिवार जो करनाल के तरावड़ी का रहने वाला है वो काफी दूर अपने गाड़ी पर घूमने के लिए आया और वो मंगलौरा पुल के नीचे यमुना नदी के

करनाल:  हरियाणा यूपी बॉर्डर पर करनाल के मंगलौरा गांव के पास यमुना नदी में 2 बच्चे डब गए , दोनों सगे भाई हैं। दरअसल एक परिवार जो करनाल के तरावड़ी का रहने वाला है वो काफी दूर अपने गाड़ी पर घूमने के लिए आया और वो मंगलौरा पुल के नीचे यमुना नदी के नजदीक चला गया। । इसी दौरान उनके दोनों लड़के नदी में नहाने के लिए चले गए।   गहराई काफी ज्यादा थी और देखते ही देखते वो यमुना में समाने लगते हैं। पिता नदी के अंदर जाकर उन्हें बचाने का प्रयास करते हैं पर दोनों बच्चे डूब जाते हैं?

माता पिता और बहन की आंखों के सामने उनके दोनों भाइयों को यमुना नदी अपने आगोश में ले लेती है। बड़ा भाई सागर जिसका अभी एडमिशन हुआ था आईआईटी मद्रास में वो पढ़ने के लिए गया था और छुट्टी पर घर आया था। उसका सपना कंप्यूटर इंजिनियर बनने का था। वहीं छोटा भाई सुशांत दसवीं में पढ़ रहा था, लेकिन एक छोटी सी लापरवाही ने दोनों भाई को हादसे का शिकार बना लिया। सूचना मिलते ही आस पास के गांव के लोग पहुंचे , इतना ही नहीं गोताखोरों को बुलाया गया, दोनों भाइयों को ढूंढा गया पर कोई जानकारी नहीं मिली। इलाका यूपी पुलिस का भी पड़ता था इसलिए हरियाणा और यूपी दोनों पुलिस मौके पर पहुंचे और ढूंढने का प्रयास किया गया पर दोनों के बारे में कुछ नहीं पता चला, अब दोबारा से कल एक बार फिर से दोनों को ढूंढने का प्रयास किया जाएगा।  

Related Story

Trending Topics

IPL
Lucknow Super Giants

Royal Challengers Bengaluru

Teams will be announced at the toss

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!