Bhiwani : भीषण गर्मी से भिवानी में दो लोगों की गई जान, पुलिस कर रही मामले की जांच

Edited By Isha, Updated: 01 Jun, 2024 05:22 PM

2 people die in heatwave

: हरियाणा में भीषण गर्मी पड़ रही है।  भिवानी में गर्मी से दो लोगों की मौत की पुष्टि हुई है। दोनों ही मृतक लावारिस हालत में पुलिस को जिला नागरिक अस्पताल परिसर में मिले थे, जिनके पोस्टमार्टम के दौरान फारेंसिक एक्सपर्ट ने प्रारंभिक वजह गर्मी से झुलसने...

भिवानी : हरियाणा में भीषण गर्मी पड़ रही है।  भिवानी में गर्मी से दो लोगों की मौत की पुष्टि हुई है। दोनों ही मृतक लावारिस हालत में पुलिस को जिला नागरिक अस्पताल परिसर में मिले थे, जिनके पोस्टमार्टम के दौरान फारेंसिक एक्सपर्ट ने प्रारंभिक वजह गर्मी से झुलसने से मौत बताई है। शहर थाना पुलिस ने दोनों मृतकों की शिनाख्त कराने के बाद परिजनों के बयान दर्ज कर इस संबंध में इत्तेफाकिया मौत मामले की कार्रवाई की है। 

 शुक्रवार सुबह करीब आठ बजे जिला नागरिक अस्पताल के गेट नंबर एक पर बड़ के नीचे एक लावारिस शव पड़ा होने की सूचना पुलिस को दी। शहर थाना पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मृतक की शिनाख्त 33 वर्षीय राजू के रूप में की। राजू मूल रूप से राजस्थान के जोधपुर जिले के गांव बागडकी का रहने वाला था। फिलहाल वह शहर में दिनभर घूमकर कचरा बीनने का काम करता था। मृतक राजू के नाक से भी खून निकला हुआ था। वहीं दूसरा शव जिला नागरिक अस्पताल के आपात कालीन विभाग मुख्य गेट के समीप बने चाय के खोखे के पास बरामद हुआ। मृतक की शिनाख्त 55 वर्षीय भूपेंद्र निवासी कीर्तिनगर निवासी के रूप में हुई। दोनों शवों का पोस्टमार्टम किया है। 

प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि दोनों की मौत अत्यधिक गर्मी की वजह से हुई है। क्योंकि मृतक राजू की चमड़ी गर्मी से झुलसकर काली पड़ चुकी थी वहीं उसके नाक से खून भी निकल रहा था। ये गर्मी में मौत के प्रारंभिक लक्षण हैं। वहीं भूपेंद्र की चमड़ी भी अत्यधिक धूप में रहने की वजह से सूखी पड़ चकी थी।

Related Story

Trending Topics

Afghanistan

134/10

20.0

India

181/8

20.0

India win by 47 runs

RR 6.70
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!