3 महीने पहले की थी 18 वर्षीय युवती ने लव मैरिज, अब कर दी अपनी जिंदगी खत्म...जानिए क्या है मामला

Edited By Isha, Updated: 23 Oct, 2025 10:10 AM

18 year old girl had a love marriage 3 months ago now she has ended her life

जींद के अलेवा क्षेत्र में 18 वर्षीय एक नवविवाहित महिला की संदिग्ध रिस्थितियों में जहर निगलने से मौत हो गई। मृतका की पहचान उत्तर प्रदेश निवासी हीना के हुई है। उसने 3 महीने पहले ही लव मैरिज की थी।

जींद,: जींद के अलेवा क्षेत्र में 18 वर्षीय एक नवविवाहित महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में जहर निगलने से मौत हो गई। मृतका की पहचान उत्तर प्रदेश निवासी हीना के हुई है। उसने 3 महीने पहले ही लव मैरिज की थी।

महिला के मायके वालों ने ससुरालजनों पर जबरदस्ती जहर देकर हत्या करने का आरोप लगाया है। सूचना मिलते ही पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है। अस्पताल में दोनों पक्षों में बहस भी हुई। जानकारी अनुसार हीना ने 3 महीने पहले कलीम के साथ प्रेम विवाह हुआ था। शादी के बाद हीना अपने ससुरालजनों के साथ जींद के गांव चूहड़पुर में रह रही थी। वहां पर कलीम के परिवार ने अमरूद के बाग का ठेका लिया हुआ था। सारा परिवार यहीं रह रहा था। हीना ने गत दिवस संदिग्ध परिस्थितियों में जहरीला पदार्थ निगल लिया। उसे इलाज के लिए जींद शहर के एक निजी अस्पताल ले जाया गया, जहां पर इलाज दौरान उसकी मौत हो गई।

बहन रूबिना ने आरोप लगाया है कि हीना को उसके ससुरालजनों ने जबरदस्ती जहर दिया। अलेवा थाना पुलिस ने शव कब्जे में लेकर नागरिक अस्पताल पहुंचाया। इस दौरान दोनों पक्षों के बीच बहस भी हुई। वही अलेवा थाना प्रभारी आत्मा राम ने बताया कि मृतका के परिजनों ने किसी पर कोई आरोप नहीं लगाए हैं। पुलिस ने इत्तेफाकिया कार्रवाई कर शव पोस्टमॉर्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया है। मामले की जांच की जा रही है। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारणों का पता चल पाएगा।

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!