हरियाणा में इस फसल की खरीद के लिए खोली 17 मंडी, न्यूनतम समर्थन मूल्य किया तय

Edited By Yakeen Kumar, Updated: 20 May, 2025 06:07 PM

17 mandis opened in haryana for the purchase of this crop

हरियाणा खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता विभाग जल्द ही सूरजमुखी की खरीद शुरू करेगा। रबी विपणन सीजन 2025 - 26 के लिए आगामी 1 जून से 30 जून तक सूरजमुखी की खरीद की जानी है।

चंडीगढ़ (चन्द्र शेखर धरणी) : हरियाणा खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता विभाग जल्द ही सूरजमुखी की खरीद शुरू करेगा। रबी विपणन सीजन 2025 - 26 के लिए आगामी 1 जून से 30 जून तक सूरजमुखी की खरीद की जानी है। सूरजमुखी की खरीद हेतु राज्य में 17 मंडियां खोली जा चुकी हैं। सरकार द्वारा सूरजमुखी का न्यूनतम समर्थन मूल्य 7,280 रुपए प्रति क्विंटल तय किया गया है।    

राज्य में कृषि एवं किसान कल्याण विभाग से प्राप्त रिपोर्ट के अनुसार इस वर्ष  44,062 मीट्रिक टन सूरजमुखी की पैदावार होने की संभावना है। हरियाणा की दो ख़रीद संस्थाओं हैफेड और हरियाणा वेयरहाउसिंग  कॉरपोरेशन द्वारा सूरजमुखी की खरीद का कार्य किया जाएगा।  

सूरजमुखी की खरीद के लिए राज्य की 17 मंडियों में अम्बाला शहर, अम्बाला कैंट, बराड़ा, मुलाना, शहजादपुर, साहा, नारायणगढ़, करनाल, इस्माइलाबाद, थानेसर, थोल, शाहबाद, लाडवा, बबैन, झांसा, बरवाला (जिला पंचकूला) और जगाधरी शामिल हैं।  

(पंजाब केसरी हरियाणा की खबरें अब क्लिक में Whatsapp एवं Telegram पर जुड़ने के लिए लाल रंग पर क्लिक करें)

Related Story

Trending Topics

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!