करनाल जिले में कोरोना का कहर लगातार जारी, सामने आए 14 पॉजिटिव केस

Edited By Manisha rana, Updated: 24 Jun, 2020 01:00 PM

14 corona positive cases surfaced in karnal district see full list

हरियाणा में कोरोना का कहर लगातार जारी है। लगातार नए मामलों में लगातार बढ़ोतरी हो रही है। जहां आज करनाल जिले...

करनाल (केसी आर्या) : हरियाणा में कोरोना का कहर लगातार जारी है। लगातार नए मामलों में लगातार बढ़ोतरी हो रही है। जहां आज करनाल जिले में कोरोना के 14 पॉजिटिव केस सामने आए है। 

आज के कोरोना पॉजिटिव केसों की बात करें तो, 6 पॉजिटिव केस गाँव जलाला के है। 3 पॉजिटिव केस सैक्टर 4 के है। 2 पॉजिटिव केस सुभाष गेट के है।1 पॉजिटिव केस कर्ण विहार का है।1 पॉजिटिव केस मंगल कॉलोनी का है।1 पॉजिटीव केस अन्य है। अब तक करनाल में कोरोना पॉजिटिव केसों की बात करें तो 250 कोरोना पॉजिटिव केस की संख्या हो चुकी है। जिनमें से 100 केस एक्टिव है। 147 लोग ठीक होकर अपने घर जा चुके है। जबकि 3 लोगों की मौत हो चुकी है।

अनलॉक वन के बाद लगातार कोरोना पॉजिटिव केसों की संख्या में इजाफा हो रहा है। करनाल में अब तक जितने भी कोरोना पॉजिटिव केस सामने आये है। उनमें से अधिकतर मामले ट्रेवल हिस्ट्री से जुड़े हुए है। लेकिन आज के 14 कोरोना पॉजिटिव केसों में अधिकतर मामले कॉन्टेक्ट पॉजिटिव आने से जुड़े हुए है। CMO अश्वनी कुमार आहूजा ने बताया अब लोगों को खुद भी अपनी जिम्मेवारी समझनी होगी। लोग बेवजह अपनी रिश्तेदारियों में नहीं जाये ,किसी भी भीड़-भाड़ वाली जगह से जाने से बचे।     

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!