काफी देर तक  हाथ-पैर मारे, पर नहीं बच सकी 11 वर्षीय बच्चे की जान, अवैध पूल में सिखाई जा रही थी तैराकी

Edited By Isha, Updated: 09 Sep, 2025 08:48 AM

11 year old child died due to drowning in swimming pool

हरियाणा के सोनीपत में स्विमिंग पूल में डूबने से 11 वर्षीय बच्चे की मौत हो गई। इस घटना से आसपास के इलाके में गम का माहौल है।  गांव नाहरी में एक फार्म हाउस में बिना प्रशिक्षक के अवैध पूल में तैराकी सिखाई

सोनीपत: हरियाणा के सोनीपत में स्विमिंग पूल में डूबने से 11 वर्षीय बच्चे की मौत हो गई। इस घटना से आसपास के इलाके में गम का माहौल है।  गांव नाहरी में एक फार्म हाउस में बिना प्रशिक्षक के अवैध पूल में तैराकी सिखाई जा रही थी। बिना मानकोंं को पूरा किए यह पूल चल रहा है। बताया गया कि 100 रुपये घंटा फीस लेकर तैराकी सिखाई जाती है।

जानकारी के अनुसार, साइकिल की दुकान पर काम सीखने वाला 11 साल का बच्चा पहली बार पूल में उतरा था, जिस वह उसकी डूबने से मौत हो गई। बच्चे के डूबने की घटना सीसीटीवी में कैद हुई है। सीसीटीवी में दिखाई दे रहा है कि आसपास कई बच्चे तैराकी करते दिखाई दे रहे हैं।

 
वहीं, सीसीटीवी में देखा गया कि बच्चा जब डूबने लगा तो उसने जान बचाने के लिए काफी देर तक हाथ-पैर मारे, पर किसी ने नहीं बचाया। मौके पर पहुंची पुलिस ने बच्चे के शव को पोस्टमॉर्टम के बाद इटावा के लिए भिजवा दिया।


 

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!