दुष्कर्म का प्रयास करने के दोषी को कैद,10 साल की बच्ची से की थी Rape की कोशिश

Edited By Isha, Updated: 19 Dec, 2024 11:38 AM

10 years imprisonment to the man found guilty

जिला कोर्ट ने एक 10 साल की बच्ची से दुष्कर्म करने के आरोपी को दोषी ठहराते हुए उसे 10 साल कैद की सजा सुनाई है। कोर्ट ने आरोपी पर 80 हजार रुपए का जुर्माना भी लगाया है। जुर्माना न भरने पर दोषी को अतिरिक्त सजा भुगतनी होगी

हिसार: जिला कोर्ट ने एक 10 साल की बच्ची से दुष्कर्म करने के आरोपी को दोषी ठहराते हुए उसे 10 साल कैद की सजा सुनाई है। कोर्ट ने आरोपी पर 80 हजार रुपए का जुर्माना भी लगाया है। जुर्माना न भरने पर दोषी को अतिरिक्त सजा भुगतनी होगी।

यह फैसला अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायाधीश विवेक सिंगल की अदालत ने सुनाया है। पुलिस ने पीड़िता की मां की शिकायत पर मार्च 2021 को मामला दर्ज किया था। जिले के एक गांव की महिला की रहने वाली महिला ने पुलिस को दी शिकायत में बताया था कि 15 मार्च 2021 को अग्रोहा मेडिकल कॉलेज में मौजूद थी। उनकी सास का आपरेशन हुआ था।

घर में रात को 10 साल की बेटी और उनके पति सो रहे थे। रात करीब 12 बजे पति ने फोन कर बताया कि बेटी को कोई व्यक्ति घर में घुसकर बदनीयती से उठा अपने साथ ले गया। कुछ देर बाद घर पहुंची तो एक महिला उनकी बेटी को छोड़कर चली गई। जब बेटी को देखा तो वह काफी डरी हुई थी।

रात में घर से उठाकर ले गया था बच्ची को
पता चला कि सिकंदर उनकी बेटी को घर से उठाकर ले गया था और उसने एक प्लाट में बेटी से दुष्कर्म करने का प्रयास किया। पुलिस ने शिकायत के आधार पर पॉक्सो एक्ट और विभिन्न धाराओं के तहत केस दर्ज किया था। अदालत ने आरोपी को 11 दिसंबर को दोषी करार दिया था। बुधवार शाम को अदालत ने दोषी को सजा सुनाई।

Related Story

    Trending Topics

    IPL
    Lucknow Super Giants

    Royal Challengers Bengaluru

    Teams will be announced at the toss

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!