आयुध डिपो के 900 मीटर दायरे का मुद्दा काफी गंभीर : वर्धन यादव

Edited By Gaurav Tiwari, Updated: 24 Sep, 2024 08:16 PM

the issue of 900 meter radius of ordnance depot is very serious vardhan yadav

विधानसभा चुनाव में मात्र 11 दिन बाकी हैं। हम सबको मिलकर मजबूत कांग्रेस सरकार बनानी है और भाजपा को सत्ता से बाहर कर देना है।

गुड़गांव, (ब्यूरो): विधानसभा चुनाव में मात्र 11 दिन बाकी हैं। हम सबको मिलकर मजबूत कांग्रेस सरकार बनानी है और भाजपा को सत्ता से बाहर कर देना है। इस दशहरे से पहले ही भाजपा के कुशासन का अंत हो जाएगी। हरियाणा की जनता इसके लिए पूरी तरह से तैयार है। यह बात बादशाहपुर विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस के प्रत्याशी वर्धन यादव ने चुनाव प्रचार के दौरान कही। उन्होंने फर्रूखनगर में डोर-टू-डोर अभियान चलाकर लोगों का आशीर्वाद लिया।

 


डोर-टू-डोर अभियान में फर्रूखनगर के हर वार्ड में कांग्रेस प्रत्याशी वर्धन यादव पहुंचे। उन्होंने कहा कि यह चुनाव क्षेत्र में रूके पड़े विकास को गति देने का है। भाजपा की सरकार ने 10 साल में विकास के रथ को जमीन में धंसाने का काम किया है। अब उसे गति कांग्रेस की सरकार में दी जाएगी। वर्धन यादव ने कहा कि जागरुक जनता के वोट की ताकत से यह संभव हो सकेगा। चुनाव प्रचार के दौरान वर्धन यादव ने कहा कि भले ही वे हरियाणा की सबसे बड़ी विधानसभा बादशाहपुर से चुनाव लड़ रहे हों, लेकिन उनके लिए पूरा गुडग़ांव बराबर है। गुडग़ांव के चारों तरफ बादशाहपुर विधानसभा फैला है। इसलिए शहर का काफी हिस्सा उनके विधानसभा में आता है।

 

गुडग़ांव में वायु सेना के आयुध डिपो के 900 मीटर दायरे का मुद्दा काफी गंभीर है। भाजपा की सरकार हमेशा इस मुद्दे पर राजनीति करके जनता के वोट बटोरती रही। अब कांग्रेस सरकार बनने पर इसका हल निकाला जाएगा। उन्होंने कहा कि 900 मीटर एरिया में धर्म कालोनी, ओम विहार, नोबेल एनक्लेव, सतगुरू फार्म समेत कई कालोनियां हैं। इन कालोनियों के लोगों को न्याय दिलाना उनकी प्राथमिकता रहेगी। उन्होंने कहा कि वोट बैंक के लिए भाजपा के नेताओं ने लोगों को 900 मीटर दायरे में बसा तो दिया, लेकिन उन्हें उचित सुविधाएं नहीं दी गई। उनके घरों पर हमेशा बुल्डोजर चलाए जाते रहे। मगर अब ऐसा  नहीं होने दिया जाएगा। कांगे्रस प्रत्याशी वर्धन यादव ने कहा कि 900 मीटर दायरा जो कोर्ट के आदेश पर 600 मीटर किया गया था, उसे कांग्रेस सरकार घटाकर 100 मीटर करेगी। लोगों को मूलभूत सुविधाएं मुहैया कराई जाएंगी। सबसे पहला काम यही रहेगा कि सभी घरों को सरकारी बिजली कनेक्शन देकर 300 यूनिट फ्री बिजली की योजना लागू की जाए। साथ ही 500 रुपये में गैस का सिलेंडर दिया जाएगा।

 


वर्धन यादव ने विवेक मॉडल स्कूल झाड़सा, पार्क व्यू सोसायटी सेक्टर-15 पार्ट-2, वेम्बली एस्टेट सेक्टर-49, एनकेवी कालोनी धूम्मसपुर, क्लब हाउस एम3एम मैरिना सेक्टर-68 के अलावा गर्ग कालोनी जोनियावास रोड फर्रूखनगर, जाट कालोनी व मारुति एन्कलेव, फर्रूखनगर अनाजमंडी से राजीव चौक तक डोर टू डोर, एससी चौपाल नरसिंहपुर, सीएचडी अवेन्यू सेक्टर-71, वाटिका सेक्टर-49, एमराल्ड एस्टेट सेक्टर-65 व एमराल्ड हिल्स सेक्टर-65 में चुनाव प्रचार किया। सभी क्षेत्रों में लोगों ने उन्हें भरपूर समर्थन दिया। वर्धन यादव ने कहा कि यह चुनाव पाप के अंत और धर्म की स्थापना का चुनाव है। भाजपा ने जनता पर जो पाप व अत्याचार किए हैं, वे भुलाए नहीं जा सकते।

 

इसलिए इस बार हरियाणा की जनता ईवीएम के हर बटन को कांग्रेस के लिए दबाकर भाजपा को चोट देगी। वर्धन यादव ने कहा कि हरियाणा को मुख्यमंत्री रहते हुए भूपेंद्र सिंह हुड्डा वे विकासशील बनाया था, लेकिन भाजपा सरकार ने हरियाणा को बर्बाद करने का काम किया है। किसानों पर हुए अत्याचारों को कोई नहीं भूल सकता। नौकरियों में पारदर्शिता के नाम पर युवाओं पर अत्याचार किए गए। कोई भी परीक्षा सुचारू रूप से सरकार संचालित नहीं करवा पाई। भाजपा के बनाए हुए फ्लाईओवर ढहते नजर आए। सडक़ें धंसती नजर आई। गुडग़ांव समेत पूरा हरियाणा जलभराव में डूबा नजर आया। कानून व्यवस्था चोपट रही। ऐसी सरकार को अब चलता करके कांग्रेस की मजबूत सरकार प्रदेश में जनता ला रही है।  

 

Related Story

    Trending Topics

    Afghanistan

    134/10

    20.0

    India

    181/8

    20.0

    India win by 47 runs

    RR 6.70
    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!