जनता भाजपा की जनविरोधी नीतियों के खिलाफ : मोहित ग्रोवर

Edited By Gaurav Tiwari, Updated: 12 Sep, 2024 09:28 PM

people are against anti people policies of bjp mohit grover

कांग्रेस प्रत्याशी मोहित ग्रोवर के नामाकंन जलूस ने उड़ाई विपक्षी नेताओं की नीदं भारी लाव लश्वर के  साथ किया नामाकंन I गुरूग्राम कांग्रेस प्रत्याशी मोहित ग्रोवर ने आज नामांकन रैली के दौरान विरोधियों की साफ सदेंश दिया की अब हरियाणा में जनता भाजपा की...

गुड़गांव, (ब्यूरो): कांग्रेस प्रत्याशी मोहित ग्रोवर के नामाकंन जलूस ने उड़ाई विपक्षी नेताओं की नीदं भारी लाव लश्वर के  साथ किया नामाकंन I गुरूग्राम कांग्रेस प्रत्याशी मोहित ग्रोवर ने आज नामांकन रैली के दौरान विरोधियों की साफ सदेंश दिया की अब हरियाणा में जनता भाजपा की जनविरोधी नीतियों के खिलाफ है। मोहित ग्रोवर ने लघुसचिवालय में नामाकंन के बाद अपने समर्थकों को सम्बोधित करते हुए कहा कि अब समय आ गया है कि दमनकारी सरकार से छुटकारा पाया जाऐ।

 

 

जहां पूर्व मुख्यमंत्री भूपेन्द्र सिंह हुडडा ने अपने कार्यकाल के दौरान प्रदेश को देश में नम्बर वन बनाने का काम किया था वही भाजपा के अपने पिछले दस साल के शासन काल में हरियाणा को पिछड़पन की और धकेला है। भाजपा ने सदा जाति पाति की राजनीति कर आम जनता को ठगने का काम किया है। मोहित ने कहा कि गुरूग्राम में समस्याओं को अम्बार लगा है और भाजपा सरकार पिछले दस सालों से गहरी नीदं में सोती रही है। शहर के हालत बद से बदतर करने के पिछे यदि कोई है तो वह भाजपा सरकार है। अब जनता इनके छलावे में आने वाली नही है। जनता को हरियाणा का विकास चाहिए जो कि काग्रेस सरकार में ही सभंव है। उन्होने कहा कि गुरूग्राम में ना तो सरकारी अस्पताल है ना ही कोई बस अडडा साईबर सिटी कहलाने वाले इस शहर में मूलभूल सुविधाओं का अभाव जनता के लिए समस्या बनी है। मोहित ने कहा कि अब जनता के आर्शिवाद से प्रदेश में कांग्रेस  सरकार बनने जा रही है और हरियाणा के साथ गुरूग्राम भी फिर से विश्व में नम्बर बनेगा।

 

 

 

मोहित और वर्धन नही मैं खुद चुनाव लड़ रहा हूं : दीपेन्द्र हुडडा

मोहित और वर्धन नही मैं खुद चुनाव लड़ रहा हूं दीपेन्द्र हुडडा एसपीआर रोड़ मोहित ग्रोवर व वर्धन यादव के नामाकंन के बाद एक सभा का आयोजन किया गया जिसमें सासंद दीपेन्द्र हुडडा ने जनता को सम्बोधिंत करते हुए कहा कि आप मुझ विश्वास रखें, और ये मानकर चले की मोहित ग्रोवर और वर्धन यादव नही मै स्वंम यहा से चुनाव लड़ रहा हूं। आप कांग्रेस  सरकार लाने का काम करें हरियाणा में हम दुबारा विकास की लहर लेकर आऐगे। दीपेन्द्र हुडडा ने कहा कि हमेशा भाजपा के नेता अपने आप को अनुशासित पार्टी कहते आ रहे है अब भाजपा में मची भगदड़ इस बात का साफ सकेंत दे रही है कि जनता ने भाजपा को अब हरियाणा से साफ करने का मन बना लिया है। भाजपा के दस साल के शासन काल में कर्मचारी वर्ग से लेकर चाहे पहलवान हो या किसान सब परेशान रहे है।

Trending Topics

Afghanistan

134/10

20.0

India

181/8

20.0

India win by 47 runs

RR 6.70
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!