पैरालंपिक में मेडल विजेता दीपा मलिक का जन्मदिन,नेहरू स्टेडियम में हुआ भव्य आयोजन

Edited By Updated: 30 Sep, 2016 06:35 PM

paralympic medalist in deepa maliks birthday

पैरालंपिक में मेडल विजेता दीपा मलिक के जन्म दिन के मौके पर गुडग़ांव स्थित नेहरू स्टेडियम में डीसी की तरफ ...

गुडग़ांव (अनिल मनचंदा) : पैरालंपिक में मेडल विजेता दीपा मलिक के जन्म दिन के मौके पर गुडग़ांव स्थित नेहरू स्टेडियम में डीसी की तरफ से सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। इस मौके पर दीपा मलिक के सात उनके पति और माता पिता भी मौजूद रह। वहीं गुडग़ांव के तमाम कोच और खिलाड़ी भी देश की इस बेटी के जन्मदिन में शामिल हुए।

हाल ही में  पैरालंपिक में शॉटपुट में रजत पदक जीतकर दीपा ने इतिहास रचा हैं। दीपा के जन्मदिन के मौके पर गुडग़ांव प्रशासन और जिला खेल विभाग की तरफ से भव्य आयोजन किया। डीसी टीएल सत्यप्रकाश ने भी दीपा को जन्मदिन की बधाई दी। गुडग़ांव के नेहरू स्टेडियम में दीपा मलिक ने केक काट कर अपना 46वां जन्मदिन मनाया। दीपा ने कहा कि इससे बेहतर उन्हे जन्मदिन का तोहफा नहीं मिल सकता। वे खुद एक खिलाड़ी हैं और खेल स्टेडियम में उनका जन्मदिन मनाया गया है। इस मौके पर दीपा मलिक ने कहा कि अभी उनकी नजर एशियन गेम्स पर हैं। और जल्द ही प्रेक्टिस में जुट जाएंगी।

डीसी टीएल सत्याप्रकाश ने बताया कि दीपा मलिक विकलांग खिलाडिय़ों के लिए बहुत कुछ करना चाहती है। गुडग़ांव प्रशासन अपनी तरफ से ज्यादा से ज्यादा इसमें मदद करेगा। उन्होंने कहा कि दीपा मलिक के इस जज्बे को हम सलाम करते हैं और उम्मीद करता हूं कि देश की बेटियां उनसे प्रेरणा ले। साथ ही साथ प्रदेश सरकार से भी खेल और खिलाडियों के लिए बेहतर संसाधन मुहैया कराए ताकि और भी दीपा मलिक और साक्षी मलिक जैसी खिलाडियों भी देश और प्रदेश का नाम रोशन कर सके।

Related Story

    Trending Topics

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!