ऑपरेशन स्माइल : 4 बच्चे रेस्क्यू

Edited By Gaurav Tiwari, Updated: 07 Apr, 2026 07:53 PM

operation smile 4 children rescued

नूंह जिले में चलाए जा रहे ‘ऑपरेशन स्माइल’ अभियान के तहत महिला थाना प्रभारी मंजू ने अपनी टीम के साथ मिलकर शहर में एक अहम कार्रवाई को अंजाम दिया।

नूंह, (ब्यूरो): नूंह जिले में चलाए जा रहे ‘ऑपरेशन स्माइल’ अभियान के तहत महिला थाना प्रभारी मंजू ने अपनी टीम के साथ मिलकर शहर में एक अहम कार्रवाई को अंजाम दिया। इस दौरान भीख मांगने और बाल मजदूरी करने वाले 4 बच्चों को रेस्क्यू कर सुरक्षित वातावरण में लाया गया। रेस्क्यू के बाद सभी बच्चों को महिला थाने लाया गया, जहां उनकी डीडी एंट्री की गई। इसके बाद बच्चों का सिविल अस्पताल नूंह में मेडिकल परीक्षण कराया गया, ताकि उनके स्वास्थ्य की जांच सुनिश्चित की जा सके।

 

सभी आवश्यक कानूनी प्रक्रियाओं को पूरा करने के बाद बच्चों को बाल कल्याण समिति के समक्ष पेश किया गया। बाल कल्याण समिति के चेयरपर्सन विनोद कुमार की मौजूदगी में बच्चों के माता पिता की काउंसलिंग की गई और उनके भविष्य को ध्यान में रखते हुए आवश्यक निर्णय लिए गए। समिति के आदेशानुसार एक बच्चे को दीपालय बाल गृह भेजा गया, जबकि बाकी तीन बच्चों को उनके माता-पिता के सुपुर्द कर दिया गया। इस अभियान का उद्देश्य बच्चों को भीख और बाल मजदूरी जैसी कुप्रथाओं से मुक्त कर उन्हें शिक्षा और सुरक्षित जीवन की ओर ले जाना है। महिला थाना प्रभारी मंजू ने बताया कि ऐसे अभियान आगे भी लगातार चलाए जाएंगे, ताकि बच्चों के अधिकारों की रक्षा हो सके और उन्हें बेहतर भविष्य मिल सके।

Related Story

    Trending Topics

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!