Edited By Gaurav Tiwari, Updated: 09 Apr, 2026 07:45 PM

बसई-धनकोट रेलवे स्टेशन पर बीती रात पैसेंजर ट्रेन से फिसलकर गिरने पर अधेड़ की मौत हो गई। जीआरपी थाने की पुलिस ने बृहस्पतिवार को शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया है।
गुड़गांव, (ब्यूरो): बसई-धनकोट रेलवे स्टेशन पर बीती रात पैसेंजर ट्रेन से फिसलकर गिरने पर अधेड़ की मौत हो गई। जीआरपी थाने की पुलिस ने बृहस्पतिवार को शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया है।
जानकारी अनुसार सेक्टर-9 स्थित भवानी एंक्लेव निवासी धर्मेंद्र कुमार (47) बीती 7 अप्रैल की रात को दिल्ली के सदर बाजार से गढ़ी हरसरू रेलवे स्टेशन एक पैसेंजर ट्रेन में आया था। बसई-धनकोट रेलवे स्टेशन पर पैसेंजर ट्रेन रूकी थी। ट्रेन चलने के दौरान वह खिडक़ी में चढऩे लगा तो उसका पैर फिसलकर नीचे गिर गया और ट्रेन व प्लेटफार्म के बीच में गिर गया। इससे उसका हाथ कटने के साथ ही गंभीर रूप से घायल हो गया था। उसे उपचार के लिए पास के निजी अस्पताल में भर्ती कराया।
8 अप्रैल की सुबह उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। जीआरपी से जांच अधिकारी एसआई बाबू लाल ने बताया कि जीआरपी ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया। अधेड़ के पैसेंजर ट्रेन से गिरकर घायल होने व बाद में उपचार के दौरान मौत होने की जानकारी जीआरपी थाने में आई थी।