मसाज पार्लर की आड़ में चल रहे देह व्यापार का भंडाफोड़, 15 युवतियों सहित 25 लोग काबू (Pics)

Edited By Updated: 05 Oct, 2016 05:32 PM

haryana massage parlor prostitution gurgaon police

साइबर सिटी गुड़गांव के सबसे बड़े और नामी स्पा सेंटर में चल रहे सैक्स रैकेट का भंडाफोड़ हुआ है।

गुड़गांव (राशि मनचंदा): साइबर सिटी गुड़गांव के सबसे बड़े और नामी स्पा सेंटर में चल रहे सैक्स रैकेट का भंडाफोड़ हुआ है। स्पा में पुलिस ने छापेमारी कर 15 युवतियों सहित 25 लोगों को देह व्यापार के आरोप में गिरफ्तार किया है।

मिली जानकारी के अनुसार गुड़गांव पुलिस को काफी समय से इसकी शिकायत मिल रही थी। पुलिस ने इसी सूचना पर जब स्पा में छापेमारी की तो 15 युवतियों और 10 युवकों को रंगे हाथ देह व्यापार करने के आरोप में गिरफ्तार किया। दरअसल स्पा में रिसेप्शन काउंटर पर तो मसाज के लिए ही बुकिंग होती थी लेकिन बंद कमरे में शुरू होता था वो खेल जिसे कमरे के बाहर गंदा धंधा कहा जाता है। 

पुलिस ने छापेमारी में स्पा में काम करने वाली युवतियों, ग्राहक और कर्मचारियों के अलावा बुकिंग का रिकॉर्ड भी अपने कब्जे में ले लिया है। जे.वन में हुए सैक्स रैकेट के भंडाफोड़ के बाद उम्मीद है कि शहर के दूसरे मसाज सेंटर और स्पा भी अब अपनी दुकान समेटने की तैयारी शुरू कर चुके है, लेकिन क्या सही मायने में जिस्मफरोशी के लिए सबसे सेफ सेंटर्स माने जाने वाले इन स्पा और मसाज सेंटर के बाजार का शटर साइबर सिटी गुड़गांव में पूरी तरह से डाउन हो पाएगा।
 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!