सीनियर स्टेट कुराश चैंपियनशिप में पांच खिलाड़ियों ने जीते पदक

Edited By Gaurav Tiwari, Updated: 16 Feb, 2026 07:08 PM

five players won medals in the senior state kurash championship

सोनीपत में आयोजित सीनियर स्टेट कुराश चैंपियनशिप में गुरुग्राम जिले के खिलाड़ियों ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए कुल पांच पदक अपने नाम किए।

गुड़गांव,  (ब्यूरो): सोनीपत में आयोजित सीनियर स्टेट कुराश चैंपियनशिप में गुरुग्राम जिले के खिलाड़ियों ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए कुल पांच पदक अपने नाम किए। चैंपियनशिप में 73 किलोग्राम भार वर्ग में गुरुग्राम के हरकेश ने दमदार खेल दिखाते हुए स्वर्ण पदक जीता। इसी तरह अर्जुन चौधरी ने भी अपने भार वर्ग में शानदार प्रदर्शन करते हुए स्वर्ण पदक अपने नाम किया। 73 किलोग्राम भार वर्ग में ही अर्नव ने कड़ी प्रतिस्पर्धा के बीच रजत पदक हासिल किया, जबकि 70 किलोग्राम भार वर्ग में तीपू ने रजत पदक जीतकर जिले का मान बढ़ाया।

 

वहीं 60 किलोग्राम भार वर्ग में जयदव ने संघर्षपूर्ण मुकाबलों के बाद कांस्य पदक जीता। स्टेट चैंपियनशिप में प्रथम और द्वितीय स्थान प्राप्त करने वाले खिलाड़ी अब 27 से 30 मार्च तक मध्य प्रदेश के इंदौर में आयोजित होने वाली चार दिवसीय राष्ट्रीय कुराश चैंपियनशिप में भाग लेंगे। इस प्रतियोगिता में देशभर के चुनिंदा खिलाड़ी अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगे। गुरुग्राम के कोच महेंद्र सिंह ने खिलाड़ियों की सफलता पर खुशी जताते हुए कहा कि खिलाड़ियों ने कड़ी मेहनत और अनुशासन के बल पर यह उपलब्धि हासिल की है। स्टेट स्तर पर पांच पदक जीतना गुरुग्राम के लिए गर्व की बात है। अब सभी खिलाड़ी राष्ट्रीय चैंपियनशिप की तैयारी में जुट गए हैं और हमें उम्मीद है कि वे इंदौर में भी शानदार प्रदर्शन कर जिले और प्रदेश का नाम रोशन करेंगे।

Related Story

    Trending Topics

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!