आप के 4 दिग्गज नेताओं ने मोहित ग्रोवर को दिया समर्थन

Edited By Gaurav Tiwari, Updated: 14 Sep, 2024 12:55 PM

4 senior aap leaders supported mohit grover

कांग्रेस प्रत्याशी मोहित ग्रोवर ने शुक्रवार को अपने कार्यलय पर एक पै्रस वार्ता का आयोजन किया। जिसमें उन्होने भाजपा पर निशाना साधते हुए कहा कि भाजपा ने सबसे अधिक राजस्व देने वाले गुरूग्राम को पिछड़ा क्षेत्र बना दिया है। प्रदेश में कांग्रेस की सरकार...

गुड़गांव, (ब्यूरो): कांग्रेस प्रत्याशी मोहित ग्रोवर ने शुक्रवार को अपने कार्यलय पर एक पै्रस वार्ता का आयोजन किया। जिसमें उन्होने भाजपा पर निशाना साधते हुए कहा कि भाजपा ने सबसे अधिक राजस्व देने वाले गुरूग्राम को पिछड़ा क्षेत्र बना दिया है। प्रदेश में कांग्रेस की सरकार बनते ही सबसे पहले गुरूग्राम के विकास पर काम किया जाऐगा। कांग्रेस प्रत्याशी मोहित ग्रोवर ने कहा कि भाजपा ने दस साल के शासन काल में केवल भ्रष्टाचार को बढ़ावा देने का काम किया है। धरातल पर काम के नाम पर भाजपा ने केवल गुरूग्राम नगर निगम का खजाना खाली कर लुटने का काम किया है। प्रदेश व गुरूग्राम की जनता अब भाजपा के जुमलों को समझ गई है, अब जनता प्रदेश की सता में परिर्वतन की और देख रही है।

 

 

प्रदेश में कांग्रेस की सरकार आने जा रही है जिसके बाद हरियाणा को एक बार फिर नम्बर वन प्रदेश बनाने की दिशा में काम किया जाऐगा। मोहित ग्रोवर ने कहा कि सताधारी दल गुरूग्राम के निजी अस्पालों को गिना कर इसे मैडिकल हब बता कर जनता के साथ धोखा करने का काम कर रहा है। मैडिकल हब के रूप में गुरूग्राम की पहचान पूरे विश्व में है परन्तु गुरूग्राम में सरकारी अस्पातल के नाम पर केवल खाना पूर्ति की जा रही है। आम जनता निजी अस्पतालों में महंगा ईलाज कराने को मजबूर है। पिछले दस सालो में सताधारी भाजपा के नेता और मंत्री केवल अस्पताल बनाने की बात कह कर आम जन को गुमराह करने का काम करते आ रहे है। मोहित ग्रोवर ने कहा कि गुरूग्राम की जनता आज मूलभूत सुविधाओं को लेकर परेशान है। आम जनो के घरों में या तो पानी आता नही और आता है तो वो पीने लायक नही होता। पूरा गुरूग्राम जलभराव व सीवर ओवर फलो की समस्या का सामना कर पड़ रहा है। शिकायतों के बाद भी लोगो की समस्याओं पर अधिकारी और नेता आखं बंद कर बैठे है।  

 

 

कांग्रेस की होगी एतिहासिक जीत : पकंज डावर
कांग्रेस के गुरूग्राम मीडिया कार्डिनेटर पकंज डावर ने कहा कि कांग्रेस गुरूग्राम जिले में पूरी मजबूती के साथ चुनाव लड़ रही है। जिले की चारों सीटो पर जनता कांग्रेस को जीता कर प्रदेश में मजबूत सरकार बनाने का काम करेंगी। एक सवाल के जवाब में पंकज डावर ने कहा कि पार्टी ने गुड़गावं विधानसभा से एक युवा और ईमानदार व्यक्ति को टिकट दिया है। मेरे और मोहित ग्रोवर में कोई अन्तर नही है। मोहित ग्रोवर के साथ पूरी पार्टी एकजुटता के साथ खड़ी है। पार्टी का हर कार्यकर्ता खुद को मोहित ग्रोवर मानकर चुनाव लड़ने का काम करेगां और गुड़गावं विधानसभा की सीट पर विजयी होकर आगा।

Trending Topics

Afghanistan

134/10

20.0

India

181/8

20.0

India win by 47 runs

RR 6.70
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!