12 वर्षीय नाबालिग बच्ची के साथ पड़ोसी ने किया दुष्कर्म

Edited By Gaurav Tiwari, Updated: 11 May, 2026 06:42 PM

12 year old minor girl raped by neighbour

जिला के एक थाना क्षेत्र में करीब 12 वर्षीय नाबालिग बच्ची के साथ पड़ोस में ही रहने वाले 39 वर्षीय मुस्लिम युवक द्वारा दुष्कर्म करने का सनसनीखेज मामला सामने आया है।

नूंह,  (ब्‍यूरो):  जिला के एक थाना क्षेत्र में करीब 12 वर्षीय नाबालिग बच्ची के साथ पड़ोस में ही रहने वाले 39 वर्षीय मुस्लिम युवक द्वारा दुष्कर्म करने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। पुलिस ने पीड़िता के पिता की शिकायत पर आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। जिसे अदालत में पेश कर जेल भेज दिया गया है।

 

जानकारी के अनुसार बच्ची करीब डेढ़ माह पहले पास के ही एक मदरसे से दीनी तालीम लेकर घर लौट रही थी। रास्ते में आरोपी ने बच्ची को पैसे का लालच देकर पड़ोस में ही एक खंडहर मकान में ले गया। जहां उसने बच्ची की चीख-पुकार को नजरअंदाज कर घिनौनी वारदात को अंजाम दिया। बच्ची रोती-बिलखती अपने घर पहुंची और परिजनों को सारी घटना की जानकारी दी। यह मामला समाज के संज्ञान में आया तो इस पर आपसी सहमति से फैसला करवाने का प्रयास किया गया, लेकिन जब फैसले की बात नहीं बनी तो नूंह महिला थाना में  शिकायत दी गई। जिस पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

Related Story

    Trending Topics

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!