पत्नी से अवैध संबंध के शक में पति ने कर दी दोस्त की हत्या

Edited By Isha, Updated: 31 May, 2019 11:34 AM

husband murdered friend in suspicion of illegal relationship with wife

फतेहाबाद के गांव बनगांव में एक दोस्त के द्वारा अपने ही दोस्त की हत्या करने का मामला सामने आया है। जिसके बाद पुलिस ने आरोपी मनदीप सिंह को काबू कर लिया है

फतेहाबाद(रमेश )- फतेहाबाद के गांव बनगांव में एक दोस्त के द्वारा अपने ही दोस्त की हत्या करने का मामला सामने आया है। जिसके बाद पुलिस ने आरोपी मनदीप सिंह को काबू कर लिया है। मनदीप ने बीती 26 मई को अपने दोस्त राजेश को जमकर शराब पिलाई और उसके बाद सिर पर ईंटों से वार करके उसकी हत्या कर शव को नहर में फेंक दिया ताकि किसी को शक ना हो।पुलिस ने बीती 28 मई को गांव दरियापुर के पास मृतक राजेश के शव को नहर से बरामद किया था जिसके बाद पुलिस ने जांच की तो सामने आया कि मनदीप ने ही अजेश की हत्या की है।

मामले की जानकारी देते हुए सदर थाना प्रभारी सुरेंद्र सिंह ने बताया कि मनदीप और राजेश अच्छे दोस्त थे। राजेश का मनदीप के घर पर भी आना जाना था। जिसके बाद मनदीप को शक हुआ कि राजेश के उसकी पत्नी के साथ अवैध संबंध हैं। मनदीप ने पूछताछ में बताया कि राजेश के द्वारा गांव में यह अफवाह फैलाई गई थी कि मनदीप की पत्नी के साथ उसके अवैध संबंध है इसलिए वह रात को कई बार मनदीप के घर जाता है। इसी बात से मनदीप राजेश से रंजिश रखने लगा। मनदीप ने राजेश को बीती 26 मई को जमकर शराब पिलाई और उसके बाद सिर पर ईंटों से वार करके उसकी हत्या कर दी।

हत्या करने के बाद मनदीप ने राजेश के शव को नहर में फेंक दिया। सदर थाना प्रभारी ने बताया कि पुलिस ने मनदीप को गिरफ्तार कर लिया है। मनदीप के द्वारा हत्या की बात कबूल कर ली गई है। सदर थाना प्रभारी ने बताया कि मनदीप की पत्नी से भी इस संबंध में पूछताछ की गई है। जिसमें यह बात निकलकर सामने आई है कि राजेश के मनदीप की पत्नी के साथ कोई भी अवैध संबंध नहीं थे, केवल एक अफवाह के चलते मनदीप ने अवैध संबंधों को लेकर शक पाल लिया और राजेश की हत्या कर दी। आरोपी को कोर्ट में पेश करके रिमांड लिया जाएगा। 

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!