कांग्रेसियों ने फूंका योगी आदित्य नाथ का पुतला

Edited By Naveen Dalal, Updated: 20 Jul, 2019 11:08 AM

congressmen blow the effigy of yogi adityanath

अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी की महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा को सोनभद्र में भाजपा सरकार द्वारा तानाशाही रवैया अपनाते हुए गिरफ्तार कर लिया, जिसके विरोध में आज जिला फतेहाबाद कांग्रेस द्वारा जयपाल लाली उपाध्यक्ष हरियाणा प्रदेश कांग्रेस की अध्यक्षता...

फतेहाबाद (ब्यूरो) : अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी की महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा को सोनभद्र में भाजपा सरकार द्वारा तानाशाही रवैया अपनाते हुए गिरफ्तार कर लिया, जिसके विरोध में आज जिला फतेहाबाद कांग्रेस द्वारा जयपाल लाली उपाध्यक्ष हरियाणा प्रदेश कांग्रेस की अध्यक्षता में जाट धर्मशाला के सामने योगी आदित्य नाथ मुख्यमंत्री यू.पी. का पुतला फूंका और भाजपा सरकार के इस तानाशाही रवैए पर विरोध जताया।

जयपाल लाली ने अपने सम्बोधन में कहा कि प्रियंका गांधी को इस तरह गिरफ्तार करना भाजपा सरकार की औछी मानसिकता को दर्शाता है। एक तरफ  तो भाजपा बेटी बचाओ अभियान चलाती है ओर अगर कोई देश की बेटी गोलीकांड में घायल हुए लोगों का हालचाल जानने के लिए जाए तो उसे गिरफ्तार कर लेती है। यही भाजपा की असलीयत है। इस अवसर पर जयपाल लाली, टेकचंद मिड्ढा, सुभाष बिश्नोई, कृष्णा पूनियां, नरेश सरदाना, सुरजीत मैडल, गुरदीप गिल, डिम्पल नांरग, राजेश गांधी, प्रवीन भिरडाना इत्यादि कांग्रेसी कार्यकत्र्ता मौजूद थे।
 

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!