महिला के साथ मारपीट कर दुष्कर्म करने का आरोप,मामला दर्ज

Edited By Isha, Updated: 11 Sep, 2019 12:07 PM

accused of raping a woman and raping her case registered

महिला के साथ मारपीट कर दुष्कर्म करने के मामले में पुलिस ने आरोपी प्रेमी के खिलाफ जहां दुष्कर्म का मामला दर्ज किया हैं,वहीं उसकी माता,भाई व अन्य लोगों के खिलाफ मारपीट व अन्य धाराओं के तहत मामला दर्ज किया.........

रतिया(झंडई) : महिला के साथ मारपीट कर दुष्कर्म करने के मामले में पुलिस ने आरोपी प्रेमी के खिलाफ जहां दुष्कर्म का मामला दर्ज किया है, वहीं उसकी माता, भाई व अन्य लोगों के खिलाफ  मारपीट व अन्य धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है। गत दिवस सरकारी अस्पताल में उपचाराधीन शहरे की एक कालोनी में रहने वाली महिला ने आरोप लगाया था कि पिछले कुछ समय से मानसा निवासी रवि उसके साथ रह रहा था तथा अक्सर रवि उसे घर से बाहर नहीं जाने देता था।

आरोप लगाया था कि गत दिवस रवि अपनी माता सीता, भाई सागर व कुछ अपने अन्य रिश्तेदार 2-3 युवकों के साथ उसके घर आए तथा रात को उसे एक कमरे में बंद कर सभी लोगों ने उसके साथ मारपीट करते हुए उसके बाल काट दिए व अन्य यातनाएं देते हो उस पर चाकू और कैंचियों से हमला कर उसे गंभीर रूप से घायल कर दिया।आसपास के लोगों ने ही उसे सरकारी अस्पताल में उपचार के लिए भर्ती करवाया गया।

पुलिस ने महिला के बयान पर आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। जब इस बारे में पुलिस महिला इंचार्ज शिक्षा देवी ने बताया कि उक्त उपचाराधीन महिला की शिकायत पर आरोपियों रवि के खिलाफ  दुष्कर्म, मारपीट करने व उसके अन्य रिश्तेदारों के खिलाफ मारपीट सहित अन्य धाराओं के तहत मामला दर्ज कर आगामी जांच शुरू कर दी है।

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!