1 हफ्ते से लापता बच्चों को नहीं ढूंढ पा रही पुलिस, परिजन ने कहा- नही हो रही कोई सुनावाई

Edited By Isha, Updated: 08 Aug, 2019 06:33 PM

police are unable to find the missing children since 1 week

फरीदाबाद के संजय कॉलोनी से 1 अगस्त को एक निजी स्कूल के 4 छात्र लापता हो गए थे जिनका 1 हफ्ता बीत जाने के बाद भी अभी तक कुछ पता नहीं चल सका।  पुलिस अभी तक इनका कोई सुराग नहीं

फरीदाबाद(अनिल राठी): फरीदाबाद के संजय कॉलोनी से 1 अगस्त को एक निजी स्कूल के 4 छात्र लापता हो गए थे जिनका 1 हफ्ता बीत जाने के बाद भी अभी तक कुछ पता नहीं चल सका।  पुलिस अभी तक इनका कोई सुराग नहीं लगा सकी है। जिस कारण पुलिस की कार्यशैली पर भी सवालिया निशान लगाया जा रहा है।  

गौर हो कि ये  चार बच्चे एक साथ गायब हो गए। बच्चों के गायब होने से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई। पिछले दिनों संजय कॉलोनी के निजी में स्कूल में बच्चों के बीच झगड़ा हो गया था, जिसके बाद संजय कॉलोनी में रहने वाला गौरव स्कूल जाने के बाद गायब हो गया। आकाश के गायब होने का बाद इसी स्कूल में पढ़ने वाले 3 छात्र अनिकेत, गोबिंद और सुभांशु गायब हो गए। परिजनों की माने तो उनकी कोई सुनवाई नहीं हो रही है। स्कूल प्रबंधन उनकी सुनवाई करने से साफ तौर पर इंकार कर रहा है। लगातार बच्चों के गायब होने से परिजन सकते में है। परिजन कहते हैं कि उनकी कहीं भी कोई सुनवाई नहीं हो रही है। पुलिस चौकी में पुलिस ने रिपोर्ट तो दर्ज कर ली लेकिन उनके बच्चों को ढूंढने का पुलिस बिल्कुल भी प्रयास नहीं कर रही है।

वहीं  पुलिस के पीआरओ सूबे सिंह की मानें तो सभी गायब बच्चों के संदर्भ में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। यह सभी बच्चेे एक प्लानिंग केे सहित गायब हुए हैं। तलाश कर रही है और उन्हें बरामद भी कर लेगी। पुलिस प्रवक्ता की मानें तो उन्हें भरोसा है पहले गायब हुए बच्चों की तरह इन बच्चों को भी पुलिस जल्द बरामद कर लेगी।

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!