स्पोर्ट्स कोटे से भर्ती हुए खिलाड़ियों की नौकरी पर खतरा, कई सर्टिफिकेट किए रद्द

Edited By Vishal Suryakant, Updated: 20 Feb, 2025 07:06 PM

jobs of players recruited through sports quota are in danger

प्रदेश में स्पोर्ट्स कोटे से ग्रुप-C व D की नौकरी पाने वाले 76 खिलाड़ियों की नौकरी खतरा मंडराता नजर आ रहा है। इनके खेल ग्रेडेशन सर्टिफिकेट जांच में सही नहीं पाए गए। सभी को नोटिस देकर सुनवाई का मौका मिलेगा। इसके बाद सर्टिफिकेट रद्द किए जाएंगे।

चंडीगढ़ : प्रदेश में स्पोर्ट्स कोटे से ग्रुप-C व D की नौकरी पाने वाले 76 खिलाड़ियों की नौकरी खतरा मंडराता नजर आ रहा है। इनके खेल ग्रेडेशन सर्टिफिकेट जांच में सही नहीं पाए गए। सभी को नोटिस देकर सुनवाई का मौका मिलेगा। इसके बाद सर्टिफिकेट रद्द किए जाएंगे। अब खेल विभाग के प्रधान सचिव ने अम्बाला, रोहतक, गुरुग्राम और हिसार के खेल मंडल उपनिदेशकों को इस संबंध में आदेश जारी कर दिए हैं। 

सूत्रों के अनुसार, करीब 3 हजार युवाओं को ग्रेडेशन सर्टिफिकेट पर ग्रुप-C, D की नौकरी मिली है। इसके बाद HSSC ने खेल विभाग से सर्टिफिकेट की जांच कराने को कहा। इसके लिए विभाग ने पहले दो अधिकारियों की कमेटी बनाई लेकिन जांच धीमी होने के कारण अधिकारी बढ़ाए गए। खेल विभाग ने 453 ग्रेडेशन सर्टिफिकेट को सही ठहराया वहीं 76 को गलत पाया है। 

2018 में निकाली थी भर्ती

बता दें कि HSSC ने 2018 में ग्रुप-डी के 18,218 पदों पर भर्ती निकाली थी। इनमें 1,518 पद खेल कोटे के थे। लिखित परीक्षा पास करने के बाद ज्वाइनिंग दी गई। बाद में सरकार ने नई खेल ग्रेडेशन पॉलिसी के तहत सर्टिफिकेट मांगे। कई खिलाड़ियों ने फर्जी सर्टिफिकेट जमा कराए। जांच में सामने आया कि 2018 से 2021 तक 5,627 सर्टिफिकेट जारी हुए, जिनमें 2.403 संदिग्ध पाए गए। सबसे ज्यादा फर्जीवाड़ा भिवानी, फतेहाबाद, हिसार, जींद, करनाल, कुरुक्षेत्र, पानीपत, रोहतक और सोनीपत में हुआ। ये मामला ACB को सौंपा गया, जिसमें जांच जारी है। कुछ खिलाड़ियों की नौकरी रद्द करने के आदेश हो चुके हैं, लेकिन मामला कोर्ट में पहुंच गया।

खिलाड़ी जिले के अनुसार

भिवानी से 23, फरीदाबाद से 2, फतेहाबाद से 2, हिसार से 9, झज्जर से 1, जींद से 7, कैथल से 3, करनाल से 3, कुरुक्षेत्र से 5, महेंद्रगढ़ से 3, पलवल से 2, पानीपत से 2, रोहतक से 5, सोनीपत से 10 व दादरी से 1 शामिल हैं। 

(पंजाब केसरी हरियाणा की खबरें अब क्लिक में Whatsapp एवं Telegram पर जुड़ने के लिए लाल रंग पर क्लिक करें) 

Related Story

Trending Topics

Afghanistan

134/10

20.0

India

181/8

20.0

India win by 47 runs

RR 6.70
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!