Edited By Isha, Updated: 16 Jul, 2019 11:11 AM
गांव चंदाबास में अपनी बहन के घर आए डांडमा निवासी सुमित को 2 युवकों ने चंदावास नहर के पास बुलाकर गोली मार दी जिसमें युवक बुरी तरह घायल हो गया। घायल को उपचार
तोशाम (भारद्वाज): गांव चंदाबास में अपनी बहन के घर आए डांडमा निवासी सुमित को 2 युवकों ने चंदावास नहर के पास बुलाकर गोली मार दी जिसमें युवक बुरी तरह घायल हो गया। घायल को उपचार के लिए जुई ले जाया गया। गम्भीरावस्था के चलते उसे भिवानी रैफर कर दिया। इसके बाद उसे पी.जी.आई. रोहतक में भर्ती करवाया गया है जहां उसका इलाज चल रहा है। गोली मारे जाने के कारणों का पता नहीं लग पाया है।
डांडमा निवासी अनिल ने बताया कि उसका चचेरा भाई सुमित अपनी बहन के घर चंदाबास आया हुआ था। काकड़ौली निवासी विकास शाम को सुमित के जीजा के घर पहुंचा और चलते समय सुमित को अपने साथ ले आया। गांव से थोड़ी दूर चंदावास नहर के पास गोपी निवासी हिमांशु कैम्पर गाड़ी लिए खड़ा था। वहां सुमित के साथ पहले दोनों युवकों ने हाथापाई की और इसके बाद हमलावरों ने पिस्तौल से सुमित को गोली मार दी जो उसके बाजू में लगी। घटना को अंजाम देकर दोनों युवक वहां से फरार हो गए। इसके बाद घायल सुमित ने अपने जीजा को फोन कर घटना की जानकारी दी।
सूचना मिलते ही उसका जीजा उसे ईलाज के लिए जुई ले जाया गया। गंभीरावस्था के चलते उसे भिवानी ले जाया गया। जहां से उसे रोहतक रैफर कर दिया गया जहां उसका इलाज चल रहा है। सुमित का कहना है कि वह अपने जीजा को देने के लिए 60 हजार रुपए भी लाया था जो घटना के बाद गायब हो गए हैं। कैरू चौकी प्रभारी सज्जन सिंह ने बताया कि 2 युवकों ने सुमित को गोली मारकर घायल कर दिया। मामले की जांच की जा रही है।