एस.डी.एम. ने ओवरलोडिड वाहनों पर कसा शिकंजा, वाहन जब्त कर लगाया भारी जुर्माना

Edited By Isha, Updated: 19 Feb, 2020 10:47 AM

sdm tightens screws on overloaded vehicles imposes heavy fine

एस.डी.एम. संदीप कुमार द्वारा दूसरे दिन भी ओवरलोड वाहनों पर शिकंजा कसते हुए 5 डम्परों को पकड़कर 2 लाख रुपए का जुर्माना लगाया। एस.डी.एम. संदीप कुमार ने कहा कि ओवरलोडिंग....

तोशाम (भारद्वाज) : एस.डी.एम. संदीप कुमार द्वारा दूसरे दिन भी ओवरलोड वाहनों पर शिकंजा कसते हुए 5 डम्परों को पकड़कर 2 लाख रुपए का जुर्माना लगाया। एस.डी.एम. संदीप कुमार ने कहा कि ओवरलोडिंग किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं की जाएगी। ओवरलोडग वाहनों से हर रोज हादसे होते रहते हैं और सार्वजनिक सम्पत्ति को सभी नुक्सान पहुंचा रहे है।

उन्होंने कहा कि लोगों की जानमाल की सुरक्षा करना प्रशासन की जिम्मेदारी है। इसके मद्देनजर ओवरलोड वाहनों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की जा रही है। वाहन में क्षमता से ज्यादा मैटीरियल डालना निर्धारित मापदंडों के विरुद्ध है। क्रशर मालिकों को भी वाहन में निर्धारित क्षमता अनुसार मैटीरियल डालना चाहिए। उन्होंने बताया कि ओवरलोड वाहनों के विरुद्ध चलाए जाने वाले अभियान के तहत मंगलवार को पांच वाहनों पर 2 लाख रुपए जुर्माना किया गया। 


 

Related Story

    Trending Topics

    IPL
    Royal Challengers Bengaluru

    190/9

    20.0

    Punjab Kings

    184/7

    20.0

    Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

    RR 9.50
    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!