महिला अपने घर में चला रही थी गोरखधंधा (देखें तस्वीरें)
Edited By Updated: 27 Apr, 2016 05:39 PM
पी.एम मोदी की बेटी बचाओ-बेटी पढाओ मुहिम को सफल करने में जुटी हरियाणा की भाजपा सरकार को एक फर्जी महिला डॉक्टर ने जोर का झटका लगाया है।
भिवानी (अशोक भारद्वाज): पी.एम मोदी की बेटी बचाओ-बेटी पढाओ मुहिम को सफल करने में जुटी हरियाणा की भाजपा सरकार को एक फर्जी महिला डॉक्टर ने जोर का झटका लगाया है।
दरअसल, स्वास्थ्य विभाग को गुप्त सूचना मिली थी कि कृष्णा कॉलोनी के एक मकान में गैर कानूनी तरीके से गर्भपात का गोरखधंधा चल रहा है। फिर क्या था फर्जी गर्भवती महिला को ग्राहक बनाकर भेजा, जिसके बाद सारी घटना का पर्दाफाश हुआ।
स्वास्थ्य विभाग की टीम की प्रधान एवं डिप्टी सीएमो डा. अनीता गुलिया ने बताया कि कृष्णा कॉलोनी में कुसुम लता नामक महिला अपने घर में गर्भपात का गोरखधंधा चला रही थी, जिसे गिरफ्तार कर पुलिस के हवाले कर दिया है। उन्होंने बताया कि बिना डिग्री व डिप्लोमे के कुसुम 8 से 10 हजार रुपए में गर्भपात करती थी।