आज से 10 मार्च तक 4 रेलगाडिय़ां अस्थायी रूप से रद्द, 5 मार्ग परिवर्तन

Edited By Shivam, Updated: 27 Feb, 2019 11:16 AM

from today to march 10 4 trains temporarily canceled 5 route changed

गाजियाबाद-मेरठ सिटी के सहारनपुर सैक्शन पर दौराला-खतौली स्टेशनों के बीच दोहरीकरण कार्य के कारण अम्बाला छावनी से निकलने वाली रेलगाडिय़ां प्रभावित रहेंगी। यातायात ब्लाक के चलते आज 27 फरवरी से 10 मार्च तक...

अम्बाला छावनी (हरिंद्र): गाजियाबाद-मेरठ सिटी के सहारनपुर सैक्शन पर दौराला-खतौली स्टेशनों के बीच दोहरीकरण कार्य के कारण अम्बाला छावनी से निकलने वाली रेलगाडिय़ां प्रभावित रहेंगी। यातायात ब्लाक के चलते आज 27 फरवरी से 10 मार्च तक 4 रेलगाडिय़ां अस्थायी रूप से रद्द, 5 मार्ग परिवर्तन और 3 रेलगाड़ी आंशिक रूप से निरस्त रहेंगी। अम्बाला मंडल वरिष्ठ वाणिज्य अधिकारी हरि मोहन ने बताया कि रेलवे के आधारभूत ढांचे को मजबूत करने के लिए उत्तर रेलवे के दिल्ली मंडल द्वारा ब्लाक किया जाएगा।

रद्द रेलगाडिय़ां
रेलगाड़ी संख्या-14522/14521 अम्बाला-दिल्ली जं.-अम्बाला इंटरसिटी एक्सप्रैस आज 27 फरवरी से 10 मार्च तक रद्द रहेंगी । इसी प्रकार रेलगाड़ी संख्या-04401 आनन्द विहार टर्मिनल-श्री माता वैष्णों देवी कटड़ा स्पैशल कल 28 फरवरी, 4 मार्च और 7 मार्च को रद्द , 04402 श्री माता वैष्णों देवी कटड़ा-आनन्द विहार टर्मिनल स्पैशल 1, 5 व 8 मार्च को रद्द रहेंगी। 

मार्ग परिवर्तन
रेलगाड़ी संख्या-12688/22688 देहरादून-चंडीगढ़ मदुरई एक्सप्रैस 1, 4 एवं 8 मार्च को बरास्ता सहारनपुर-टपरी-शामली-हजरत निजामुद्दीन परिवर्तित मार्ग पर चलेगी। इसी प्रकार रेलगाड़ी संख्या-19325 इंदौर-अमृतसर एक्सप्रैस 5 और 8 मार्च को बरास्ता हजरत निजामुद्दीन-शामली-टपरी के परिवर्तित मार्ग, 14681 नई दिल्ली-जालंधर इंटरसिटी एक्सप्रैस 9 और 10 मार्च को, 14682 जालंधर-नई दिल्ली  इंटरसिटी एक्सप्रैस 10 मार्च को बरास्ता निजामुद्दीन-शामली-टपरी के परिवर्तित मार्ग पर चलेगी।

आंशिक रूप से रद्द रेलगाडिय़ां
रेलगाड़ी संख्या-64522 अम्बाला-दिल्ली जं. पैसेंजर आज 27 फरवरी से 10 मार्च तक अपनी यात्रा सहारनपुर पर समाप्त करेगी। इसी प्रकार 64561 दिल्ली जं.-अम्बाला पैसेंजर भी आज 27 फरवरी से 10 मार्च तक अपनी यात्रा सहारनपुर से प्रारम्भ करेगी। इसी प्रकार 6 मार्च से 10 मार्च तक यात्रा प्रारम्भ करने वाली 54304 कालका-दिल्ली जं. पैसेंजर सहारनपुर स्टेशन पर समाप्त करेगी। यह रेलगाड़ी सहारनपुर-दिल्ली जं. के बीच आंशिक रूप से रद्द रहेगी।

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!