JBT छात्रा पर जानलेवा हमला करने वाला चढ़ा पुलिस के हत्थे

Edited By Updated: 30 Sep, 2016 11:15 AM

haryana panipat jbt student accused police

जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान में बुधवार को प्रैक्टिकल देने आई छात्रा को एक युवक ने पहले सिर पर ईंट से हमला किया फिर

पानीपत (पाटिल): जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान में बुधवार को प्रैक्टिकल देने आई छात्रा को एक युवक ने पहले सिर पर ईंट से हमला किया फिर पेट में गोली मार दी थी। वारदात को अंजाम दे आरोपी फरार हो गया था। पुलिस ने इस मामले में हमलावर को देर रात बाबरपुर रेलवे स्टेशन से गिरफ्तार कर लिया था। गिरफ्तार आरोपी के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर आरोपी को अदालत में पेश किया जहां से उसे एक दिन के पुलिस रिमांड पर लिया है। 

 

जानकारी अनुसार सोनीपत, गोहाना के गांव बुटाना निवासी 19 वर्षीय छात्रा पानीपत जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान में जे.बी.टी. कर रही थी। जे.बी.टी. का कोर्स पूरा कर कर यहां से जा चुकी थी। टीचिंग प्रैक्टिस पूरी होने के बाद डाइट में प्रैक्टिकल शुरू हुए थे। बुधवार को सोशल स्टडीज का प्रैक्टिकल था। छात्रा अपनी मां के साथ यहां पहुंची थी। दोपहर करीब 12 बजे तक प्रैक्टिकल लेने वाली टीचर नहीं आई थी जिसका सभी बच्चे इंतजार कर रहे थे। छात्रा इस दौरान छत पर चली गई। छत पर करनाल, घरौंडा के गांव कोहंड निवासी विपिन पहले से मौजूद था। छत के एक कोने में रखी पानी की टैंकी के पास दोनों में किसी बात को लेकर बहस हुई। इसी बहस में विपिन ने पहले छात्रा के सिर पर ईंट से हमला किया और फिर पेट में गोली मारी। वारदात को अंजाम देने के बाद वह फरार हो गया। डाइट के कार्यवाहक प्राचार्य जितेंद्र सिंह जागलान ने छात्रा को तुरंत शहर के एक निजी अस्पताल पहुंचाया और पुलिस को सूचित किया। 

 

अस्पताल पहुंची पुलिस को दिए अपने बयान में छात्रा ने बताया था कि वह करीब एक-डेढ़ साल से गांव कोहंड निवासी विपिन को जानती थी। उसने करीब 3 माह पहले नशीला पदार्थ पिलाकर उसके साथ दुष्कर्म किया था। उसके बाद से वह लगातार उस पर शादी का दबाव बनाए हुए था। पुलिस ने छात्रा के बयान के आधार पर कोहंड निवासी विपिन के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज करते हुए जांच शुरू कर दी थी। 

 

सी.आई.ए.-1 टीम इंचार्ज अजय मोर की टीम ने बुधवार देर रात आरोपी विपिन पुत्र महेंद्र को बाबरपुर रेलवे स्टेशन से गिरफ्तार कर लिया। पुलिस पूछताछ में आरोपी ने बताया था कि वह लड़की को काफी समय से जानता था। 6 माह पहले उसकी शादी हो गई थी। उसके बाद से लड़की उस पर शादी तोड़कर उसके साथ शादी करने का दबाव बना रही थी। लड़की की वजह से उसका परिवार बिखरने लगा था। पुलिस ने आरोपी को गुरुवार को अदालत में पेश कर एक दिन के पुलिस रिमांड पर लिया है। रिमांड के दौरान आरोपी के कब्जे से पिस्तौल बरामद करने का प्रयास किया जाएगा।
 

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!