हनी ट्रैप करके फंसाने वाले गिरोह के 4 लोग काबू

Edited By Punjab Kesari, Updated: 01 Dec, 2017 01:44 PM

honey traps trap gangs control 4 people

सिटी पुलिस ने हनी ट्रैप करके लोगों को फंसाने वाले गिरोह के 4 लोगों को पकडऩे में सफलता प्राप्त की है। ग्रुप में 2 महिलाएं भी शामिल थी। यह ग्रुप लोगों को फंसाकर बाद में ब्लैकमेल करके मोटे पैसे वसूलता था। गांव धांगड़ निवासी सुधीर नामक एक व्यक्ति ने...

फतेहाबाद(ब्यूरो):सिटी पुलिस ने हनी ट्रैप करके लोगों को फंसाने वाले गिरोह के 4 लोगों को पकडऩे में सफलता प्राप्त की है। ग्रुप में 2 महिलाएं भी शामिल थी। यह ग्रुप लोगों को फंसाकर बाद में ब्लैकमेल करके मोटे पैसे वसूलता था। गांव धांगड़ निवासी सुधीर नामक एक व्यक्ति ने पुलिस कप्तान को शिकायत की कि कीर्ति नगर निवासी दो महिलाओं व 2 पुरुषों ने हनी ट्रैप में फंसाकर उसे पैसे वसूले सुधीर ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि कीर्ति नगर के हीरालाल व भूपेंद्र 2 महिलाओं के साथ मिलकर एक गिरोह चला रहे हैं, इस गिरोह की महिलाओं ने सुधीर को मीठी बातों में बहला-फुसलाकर अपने घर बुला लिया और बाद में सुधीर पर बलात्कार करने का आरोप लगाकर 5 लाख रुपए की मांग कर डाली। 

सुधीर ने आनन-फानन में लाख में सौदा तय किया और 50,000 एडवांस में दे दिए। सुधीर ने बाद में इसकी शिकायत पुलिस कप्तान को की। पुलिस कप्तान ने शहर थाना अध्यक्ष सुरेंद्र  को इस मामले की तफ्तीश करने के निर्देश जारी किए सुरेंद्र कंबोज ने सुधीर की निशानदेही पर जब कीर्ति नगर में जाकर सारा घटनाक्रम देखा तो 2 लोगों को गिरफ्तार कर लिया। बाद में 2 महिलाओं को भी गिरफ्तार कर लिया। उनसे गिरोह की घटनाक्रम की जानकारी मिली। पुलिस ने 4 लोगों को हिरासत में ले लिया और उनके खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया शहर थाना अध्यक्ष सुरेंद्र कंबोज ने बताया कि इस गिरोह से पूछताछ की जा रही है कि पहले गिरोह ने हनी ट्रैप में कितने लोगों को फंसाया है समाचार लिखे जाने तक ग्रुप के सदस्यों से पूछताछ जारी थी।

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!