स्वास्थ्य मंत्री कल करेंगे सिविल अस्पताल की पहली कैथ लैब का उद्घाटन

Edited By Punjab Kesari, Updated: 10 Dec, 2017 12:08 PM

health minister will inaugurate the first cath lab

स्वास्थ्य, खेल एवं युवा कार्यक्रम मंत्री अनिल विज 11 दिसम्बर को सुबह 11 बजे सिविल अस्पताल अम्बाला छावनी में कैथ लैब का उद्घाटन करेंगे। स्वास्थ्य मंत्री के मीडिया एडवाइजर डा. अनिल दत्ता ने बताया कि यह कैथ लैब पब्लिक प्राइवेट पार्टनरशिप (पी.पी.पी.)...

अम्बाला छावनी(जतिन):स्वास्थ्य, खेल एवं युवा कार्यक्रम मंत्री अनिल विज 11 दिसम्बर को सुबह 11 बजे सिविल अस्पताल अम्बाला छावनी में कैथ लैब का उद्घाटन करेंगे। स्वास्थ्य मंत्री के मीडिया एडवाइजर डा. अनिल दत्ता ने बताया कि यह कैथ लैब पब्लिक प्राइवेट पार्टनरशिप (पी.पी.पी.) मोड पर केरला के कोलम जिला की कम्पनी के सहयोग से स्थापित की गई है। यह किसी भी राजकीय अस्पताल में पी.पी.पी. मोड पर स्थापित होने वाली हरियाणा की पहली कैथ लैब है।

इस कैथ लैब में 47,000 के मामूली खर्च पर इंजोग्राफी और स्टंट इत्यादि डाले जाएंगे। उन्होंने बताया कि स्वास्थ्य मंत्री के निर्देश पर बी.पी.एल. परिवारों के लिए यह सुविधा नि:शुल्क उपलब्ध होगी। इस लैब पर हृदय रोग संबंधी ओ.पी.डी, आई.सी.यू., ई.को, कार्डियोग्राफी , टी.एन.टी, होल्टर, एंजोग्राफी, स्टंट, पेशमेकर व हृदय रोग से जुड़ी अन्य बीमारियों की जांच व ईलाज की सुविधा उपलब्ध होगी।
 

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!