किसान अंदोलन ने बढ़ाई यात्रियों की मुश्किलेंः 139 ट्रेनें रद्द, 170 के बदले रूट... जानिए कब तक रहेंगी सर्विस प्रभावित

Edited By Isha, Updated: 19 Apr, 2024 03:27 PM

139 trains cancelled 170 changed routes in haryana

किसानों की रिहाई की मांग को लेकर आज तीसरे दिन किसानों का रेल रोको अभियान जारी है।  रेलवे ट्रैक बंद होने की वजह से अंबाला रेल मंडल ने 139 ट्रेनों को रद्द किया है तो 170 ट्रेनों के रूट बदले है। रेलवे अधिकारी की

अंबाला(अमन): किसानों की रिहाई की मांग को लेकर आज तीसरे दिन किसानों का रेल रोको अभियान जारी है।  रेलवे ट्रैक बंद होने की वजह से अंबाला रेल मंडल ने 139 ट्रेनों को रद्द किया है तो 170 ट्रेनों के रूट बदले है। रेलवे अधिकारी की अगर मा ने तो टोटल 382 ट्रेंस इस आंदोलन से प्रभावित हुई है। अगर किसानों ने चंडीगढ़ रेलमार्ग भी रोक दिया तो सभी रेलगाड़ियाँ रद्द हो सकती है जिसमे एसेंसियल सर्विस भी प्रभावित होंगी।

 जेल में बंद किसानों की रिहाई की मांग को लेकर किसानों ने शंभू के नजदीक रेलवे ट्रैक जाम कर दिया था, पटरियों पर बैठे किसानों का आज तीसरा  दिन है, जिसका खामियाजा आम जनता को भुगतना पढ़ रहा है।  स्टेशन पर यात्रियों की भीड़ लग गई है। 

इस बारे में ज्यादा जानकारी देते हुए सीनियर DCM नवीन यादव का कहना है कि  अंबाला रेल मंडल से अब तक 139B ट्रेनें रद्द कर दी गई है और कई  ट्रेनें बीच रास्ते मे रद्द करनी पड़ी है। रेलवे द्वारा 170  ट्रेनों के रूट बदले गए हैं। रेलवे का कहना है आंदोलन लंबा चला तो जम्मू कश्मीर में तेल की सप्लाई में दिक्कत आएगी। वहीं यात्रियों की सुविधा को देखते हुए रेलवे द्वारा हेल्प डेस्क भी बनाए गए है। उन्होंने कहा कि अभी वाया चंडीगढ़ से लुधियाना होते हुए जम्मू की ओर ट्रेन जा रही है।

 
 

 
-
 
   


 

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!