नशे का हब कहे जाने वाली कॉलोनी पर चला पुलिस का पंजा, तस्करों के ठिकाना पर हुई कारवाई
Edited By Isha, Updated: 20 Apr, 2024 04:20 PM
नशे पर लगाम लगाने के लिए अंबाला पुलिस विशेष अभियान चलाए हुए हैं आए दिन नशा तस्करों पर कार्रवाई भी की जाती है। इसी के चलते अंबाला शहर स्तिथ नशे का हब कहे जाने वाली डेहा कॉलोनी में पुलिस की बड़ी कारवाई देखने को मिली
अंबाला(अमन): नशे पर लगाम लगाने के लिए अंबाला पुलिस विशेष अभियान चलाए हुए हैं आए दिन नशा तस्करों पर कार्रवाई भी की जाती है। इसी के चलते अंबाला शहर स्तिथ नशे का हब कहे जाने वाली डेहा कॉलोनी में पुलिस की बड़ी कारवाई देखने को मिली। पुलिस द्वारा नगर निगम की मदद से नशा तस्करों के कई ठिकानों पर पीला पंजा चला कर उन्हे ध्वस्त किया गया।
जानकारी देते हुए चौंकी इंचार्ज रवि ने बताया की एसपी अंबाला के आदेश अनुसार नशे के खिलाफ अभियान चलाया जा रहा है इसी के चलते आज डेहा कॉलोनी में नशा तस्करों के निर्माण को तोड़ा गया है। पिछले कुछ महीनो में ये निर्माण किया गया था जिसका उपयोग नशा तस्करी के लिए किया जाता था। आने वाले समय में ऐसी कारवाई चलती रहेगी।