बहन की आबरू खातिर भाई पर लगा पिता की हत्या का आरोप

Edited By Updated: 24 Sep, 2016 07:30 PM

yamunanagar sister killing father

रियाणा के यमुनानगर में खून के सगे रिश्तों में उलझी हत्या की एक गुत्थी पुलिस के लिए सिर दर्द बन गई है। शनिवार सुबह मृतक अशोक...

यमुनानगर (सुमित ओबेरॉय): हरियाणा के यमुनानगर में खून के सगे रिश्तों में उलझी हत्या की एक गुत्थी पुलिस के लिए सिर दर्द बन गई है। शनिवार सुबह मृतक अशोक की लाश उसी के घर से मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। परिजनों का कहना है कि मृतक शराब पीने का आदि था, और शराब के नशे में छत से गिर कर मरा है। वहीं आस-पड़ोस वालों का कहना है कि इनके घर से आए दिन लड़ाई झगड़े की अवाजें आती थी, बाप और बेटे में किसी बात को लेकर मार-पिटाई भी होती रहती थी। अफवाहें यह भी है कि मृतक नशे मे अपनी सगी बेटी पर ही गलत नजर रखता था, जिसके चलते बेटे के साथ उसके झगड़े होते रहते थे।

यमुनानगर की जम्मू कालोनी में रहने वाला अशोक लाश में तब्दील हो चुका है। घर के आंगन में उसकी लाश तो पड़ी है, लेकिन बेटे और धर्मपत्नि की आंखे सूखी है। बेटी का रो-रोकर बुरा हाल है। आने जाने वाले लोग भी रो रहें है लेकिन घर के दो सदस्य गुमसुम है। बताया जा रहा है कि अशोक कुमार दिल्ली का रहने वाला था। यमुनानगर के इस घर में वह काम के सिलसिले में अपनी पत्नी बेटे और दो बेटियों के साथ रहता था। अशोक की शराब पीने की लत से पूरा परिवार परेशान था। आए दिन इस घर से लड़ाई झगड़ो की अवाजें पड़ोसियों को गहरी नींद से जगा देती थी। लोगों में दबी जुबान में यह भी अफवाहें है कि अशोक नशे में अपनी बेटी पर भी गलत नीयत रखता था। जिसके चलते उसकी अपने बेटे के साथ अकसर हाथापाई भी होती रहती थी। पड़ोसियों को शक है कि बीती रात भी अशोक के घर से आने वाली झगड़े की अवाजें ही उसकी मौत का कारण बनी होंगी।
 
हत्या की सूचना मिलने के बाद पुलिस सीन ऑफ क्राईम टीम के साथ मौके पर पहुंच गई और अशोक की मौत से जुड़े हर पहलु की गंभीरता से जांच में जुट गई। डी.एस.पी. अजय सिंह राणा ने मौके का जायजा लिया और पड़ोसियों के भी बयान दर्ज किए। पुलिस की माने तो परिवार और पड़ोसियों के बयानों के अधार पर कार्रवाई आगे बढ़ाई जा रही है और पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद दोषियों के खिलाफ उचित कार्रवाई की जाएगी।

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!