Edited By Isha, Updated: 24 May, 2019 11:06 AM
आर्य नगर में घर में घुसकर युवक पर चाकू और लाठी-डंडों से हमला कर उसे घायल करने का मामला सामने आया है। घायल को सामान्य अस्पताल से महिला मैडीकल कालेज अस्पताल खानपुर रैफर कर दिया
सोनीपत: आर्य नगर में घर में घुसकर युवक पर चाकू और लाठी-डंडों से हमला कर उसे घायल करने का मामला सामने आया है। घायल को सामान्य अस्पताल से महिला मैडीकल कालेज अस्पताल खानपुर रैफर कर दिया। पुलिस ने 4 नामजद समेत 12 के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।
आर्य नगर निवासी सुरेंद्र ने बताया कि 21 मई को वह अपने घर पर था। इसी दौरान विक्की, भोला, ईश्वर व सोनू तथा 7-8 अन्य उसके घर में घुस आए। विक्की ने सुरेंद्र के सीने व हाथ पर चाकू से हमला कर दिया। अन्य ने उसे लाठी-डंडों से पीटकर घायल कर दिया। सुरेंद्र का शोर सुनकर उसके परिजन आए तो हमलवार उसे धमकी देकर फरार हो गए। परिजनों ने सुरेंद्र को सामान्य अस्पताल में भर्ती कराया। जहां उसे गंभीर हालत के चलते खानपुर रैफर कर दिया। अब पुलिस ने उसके बयान पर मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।