Edited By Isha, Updated: 16 Jul, 2019 02:29 PM
शहर के दिल्ली कैम्प में 5 युवकों ने किसी के घर का पता पूछने के बाद हुई कहासुनी में इको चालक व उसके साथी से मारपीट कर दी। इस दौरान युवकों ने गोली भी चला दी। हाथ पर गोली का छर्रा लगने से युवक घायल हो गया। वारदात को
सोनीपत: शहर के दिल्ली कैम्प में 5 युवकों ने किसी के घर का पता पूछने के बाद हुई कहासुनी में इको चालक व उसके साथी से मारपीट कर दी। इस दौरान युवकों ने गोली भी चला दी। हाथ पर गोली का छर्रा लगने से युवक घायल हो गया। वारदात को अंजाम देकर हमलावर फरार हो गए। परिजनों ने घायल को सामान्य अस्पताल में भर्ती करवाया। पुलिस ने घायल की शिकायत पर हमलावरों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
दिल्ली कैम्प निवासी सन्नी ने बताया कि वह इको वैन चलाता है। वह रविवार की रात इको वैन लेकर घर की तरफ जा रहा था। इसी दौरान गली के पास उसका दोस्त चंद्र उसे मिल गया। सन्नी ने पुलिस को बताया कि दोनों बैठकर बातचीत करने लगी। इसी दौरान चार-पांच युवक वहां हुड़दंगबाजी करते हुए आए और पड़ोस के ही एक युवक के घर का पता पूछने लगे। उसे अनहोनी की आशंका हुई तो उसने पड़ोसी के घर का पता बताने से मना कर दिया। साथ ही उससे मिलने का कारण पूछ लिया। उससे कारण पूछते ही युवकों ने उसे पीटना शुरू कर दिया। साथ ही उसके साथी से भी मारपीट की।
इसी दौरान एक युवक ने पिस्तौल निकालकर उन पर गोली चला दी। गोली दीवार में जाकर लगी। साथ ही गोली के छर्रे उसके हाथ में लगने से वह घायल हो गया। शोर सुनकर जब आसपास के लोग आए तो हमलावर भाग गए। उसे अस्पताल में भर्ती करवाया। सिविल लाइन थाना की सिक्का कालोनी चौकी पुलिस ने हमलावरों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।