कांग्रेस ने किया करोड़ों का घोटाला: मनीष ग्रोवर

Edited By Punjab Kesari, Updated: 24 Dec, 2017 05:20 PM

manish grover target congress

सहकारिता राज्यमंत्री मनीष ग्रोवर ने गांव सुनारिया में वार्ड नम्बर 20 के अंतर्गत आने वाले पार्क का उद्घाटन किया। इस अवसर पर उपस्थित लोगों को सम्बोधित करते हुए उन्होंने कहा कि कांग्रेस के कार्यकाल में चीनी मिल की स्थापना में करोड़ों रुपए का घोटाला...

रोहतक: सहकारिता राज्यमंत्री मनीष ग्रोवर ने गांव सुनारिया में वार्ड नम्बर 20 के अंतर्गत आने वाले पार्क का उद्घाटन किया। इस अवसर पर उपस्थित लोगों को सम्बोधित करते हुए उन्होंने कहा कि कांग्रेस के कार्यकाल में चीनी मिल की स्थापना में करोड़ों रुपए का घोटाला किया गया। रिकार्ड में चीनी मिल की पिराई क्षमता अधिक दिखाई गई, जबकि हकीकत में क्षमता कम थी। भाजपा की सरकार ने परिवारवाद, क्षेत्रवाद व भ्रष्टाचार को समाप्त किया है तथा सबका साथ-सबका विकास तथा हरियाणा एक-हरियाणवी एक के आधार पर राज्य सरकार काम कर रही है। विकास के लिए सरकार के पास धन की कोई कमी नहीं है। आम जनता के लिए उनके दरवाजे 24 घंटे खुले हैं। 

उन्होंनेे कहा कि गांव सुनारिया में 53 विकास कार्यों पर 13.81 करोड़ रुपए की राशि खर्च की जाएगी। 53 में से 40 विकास कार्य पूरे हो चुके है, जिनपर 8.57 करोड़ रुपए खर्च किए जा चुके है। लगभग 5 करोड़ रुपए की राशि से 13 अन्य विकास कार्यों पर कार्य चल रहा है। भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष राम अवतार वाल्मीकि ने अपने सम्बोधन में कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने जमकर प्रदेश की जनता को लूटा तथा परिवारवाद व क्षेत्रवाद के आधार पर आपसी भाईचारा बिगाडऩे का प्रयास किया। हर वर्ग के कल्याण के लिए केंद्र सरकार ने 108 योजनाएं क्रियांवित की है। भाजपा जिला महामंत्री धर्मबीर शर्मा ने कहा कि सहकारिता राज्यमंत्री मनीष ग्रोवर विकास कार्यों को पूरा करवाने में जी-जान से जुटे हुए हैं। गांव की मांग पूरी होने पर ग्रामीणों ने सहकारिता राज्यमंत्री का पगड़ी पहनाकर स्वागत किया और कहा कि गांव के 51 फुट वाले रास्ते की वर्षों पुरानी मांग पूरी हुई है। 

Related Story

    Trending Topics

    IPL
    Royal Challengers Bengaluru

    190/9

    20.0

    Punjab Kings

    184/7

    20.0

    Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

    RR 9.50
    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!