जजपा 16 तक कर देगी प्रत्याशियों की घोषणा: दुष्यंत

Edited By kamal, Updated: 06 Apr, 2019 02:07 PM

jjp will announce by 16 till december dushyant

जननायक जनता पार्टी 16 अप्रैल तक प्रदेश की सभी सीटों के लिए अपने लोकसभा प्रत्याशियों की घोषणा कर...

नारनौल(संतोष): जननायक जनता पार्टी 16 अप्रैल तक प्रदेश की सभी सीटों के लिए अपने लोकसभा प्रत्याशियों की घोषणा कर देगी। उक्त विचार वीरवार की शाम शहर के हुडा सैक्टर में डा. मनीष शर्मा के निवास पर पत्रकारों से बातचीत के दौरान व्यक्त करते हुए दुष्यंत चौटाला ने कहा कि किसको कहां से टिकट दी जाएगी इसका निर्णय केन्द्रीय कार्यकारिणी की बैठक के बाद किया जाएगा। केन्द्रीय कार्यकारिणी 6 अप्रैल को अपनी रिपोर्ट पेश करेगी। चौटाला परिवार का पार्टी का कौन सदस्य कहां से चुनाव लड़ेगा, इसका निर्णय भी केन्द्रीय कार्यकारिणी ही तय करेगी

युवाओं को आगे आने का आह्वान 
नारनौल(संतोष): जननायक जनता पार्टी के संरक्षक दुष्यंत चौटाला ने विभिन्न गांवों का दौरा करते हुए महिलाओं व युवाओं को आगे आकर संघर्ष करने का आह्वान किया। अपने 2 दिवसीय दौरे में चौटाला ने लगभग आधे दर्जन गांवों का दौरा किया। चौटाला ने कहा कि हरियाणा में जजपा की सरकार आने पर प्रदेश के हर वर्ग को साथ लेकर प्रदेश के विकास को गति देने का काम किया जाएगा। उन्होंने कहा कि आम लोगों के सहयोग से मात्र 6 महीने में उनकी पार्टी प्रदेश में दूसरे स्थान पर पहुंच गई है।

चौटाला ने गत 10 वर्षों तक यहां के सांसदों द्वारा लोकसभा में इस क्षेत्र की आवाज न उठाने पर कहा कि यदि उक्त सांसद यहां की समस्याओं की ङ्क्षचता करते तो हिसार की तरह यहां पर अनेक बाईपास होते तथा रेलवे की विशेष कनैक्टिविटी होती।  इस अवसर पर राष्ट्रीय सचिव कंवर सिंह कलवाड़ी, जिला प्रधान सतबीर नौताना, कमलेश सैनी, महिला जिला प्रधान सलोचना ढिल्लों, रमेश पालड़ी, तेजप्रकाश अधिवक्ता, सुरेन्द्र पटीकरा, संजीव तंवर, बजरंग लाल अग्रवाल, विजय छिलरो, सिकन्दर गेहली, धर्मबीर यादव, राजकुमार खातोद, अजय सिंगडिय़ा, अशोक सैनी, राजकुमार मेहता, राजबीर बडेसरा, महेन्द्र सिंह बडेसरा, गौरीशंकर सैनी सत्तू खटीक तथा रघुवीर सैनी आदि भी उपस्थित थे।

शुक्रवार को इन गांवों का किया दौरा
दुष्यंत चौटाला ने शुक्रवार को नायन, नांगल चौधरी, निजामपुर, गोद-बलाहा तथा अटेली में लोगों को संबोधित किया। इस दौरान उनके साथ वरिष्ठ नेताओं के अलावा पूर्व विधायक, मंजू चौधरी, डी.एन. यादव, अमर सिंह ब्रह्मचारी, अशोक सैनी, विरेन्द्र गागड़वास, हजारीलाल लम्बोरा, अजय सिगडिय़ा, सत्तू खटीक, भोजराम नांगतिहाड़ी, संजीव तंवर तथा सुरेन्द्र पटीकरा आदि भी उपस्थित थे।

नांगल चौधरी अनाज मंडी का किया दौरा
नारनौल(संतोष): दुष्यंत चौटाला ने शुक्रवार को अचानक नांगल चौधरी की अनाज मंडी का दौरा कर सरसों बेचने के लिए आए किसानों की समस्याओं को समझते हुए हरियाणा सरकार से किसानों की समस्याएं अविलम्ब दूर करने की मांग की है। मंडी में सरसों बेचने के लिए पहुंची एक महिला की व्यथा सुनते हुए चौटाला ने प्रशासन पर आरोप लगाए कि एक ओर तो स्थानीय विधायक के कुछ नीति लोगों की सरसों समय पूर्व तथा बिना नम्बर के खरीदी जा रही है, वहीं आम किसान अपनी सरसों बेचने के लिए सुबह से शाम तक धक्के खा रहे हैं।

 

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!