Edited By Updated: 22 Aug, 2016 07:17 PM
लघु सचिवालय के सभागार में जिला लोकसंपर्क एवं कष्ट निवारण समिति की बैठक का आयोजन किया गया। बैठक की अध्यक्षता मुख्य...
पानीपत (राजेश कुमार): लघु सचिवालय के सभागार में जिला लोकसंपर्क एवं कष्ट निवारण समिति की बैठक का आयोजन किया गया। बैठक की अध्यक्षता मुख्य संसदीय सचिव बख्शीश सिंह विर्क ने की। बैठक में 17 शिकायतें रखी गई, जिनमें से 13 शिकायतों का मुख्य संसदीय सचिव ने मौके पर ही निपटान कर दिया और 4 शिकायतें अगली बैठक के लिए लम्बित रखी गई।
बैठक में बताया गया कि लोकतंत्र में जनता और सरकार के बीच कोई सीमा रेखा नहीं होती। अनुशासन और समय पालन लोकतंत्र की पहली शर्त है। प्रशासन केवल सरकारी ही नहीं, असर-कारी भी नजर आना चाहिए। प्रदेश का प्रत्येक नागरिक को अपनी समस्या शासन व प्रसाशन के समक्ष रखने का पूरा अधिकार है। लेकिन सभी लोगों की समस्याओं को समय पर समाधान करने के लिए अधिकारियों का समय पर हाजिर होना अनिवार्य है। जिला लोक सम्पर्क एवं कष्ट निवारण समिति जिला का बहुत ही सम्मानित सदन है। इसलिए जिला के सभी अधिकारी न केवल जिला कष्ट निवारण समिति की बैठक में समय पर आएं, बल्कि प्रतिदिन अपने कार्यालयों में भी समय पर आएं और खुले दरबार लगाकर जनता की समस्याओं का समाधान करें। यदि कोई गंभीर समस्या है तो उसे ही जिला लोक सम्पर्क एवं कष्ट निवारण समिति की बैठक में रखा जाए। इसके अलावा जो मामले अदालतों में लम्बित हैं अथवा जिन मामलों की उच्च स्तर पर पहले ही सुनवाई हो चुकी है, उन्हें भी इस बैठक के पटल पर न रखा जाए।