Edited By Punjab Kesari, Updated: 07 Feb, 2018 01:19 PM
पिछले कुछ दिनों से शहर में ए.टी.एम. कार्ड बदलकर करीब 8-10 लोगों के खाते से पैसे निकालने की घटनाएं घटित हो चुकी हैं। इन घटनाओं पर अंकुश लगाने के लिए अब पुलिस की सादी वर्दी में ए.टी.एम. पर पैनी नजर रहेगी। साथ ही पुलिस ने ए.टी.एम. का प्रयोग करते समय...
समालखा(ब्यूरो): पिछले कुछ दिनों से शहर में ए.टी.एम. कार्ड बदलकर करीब 8-10 लोगों के खाते से पैसे निकालने की घटनाएं घटित हो चुकी हैं। इन घटनाओं पर अंकुश लगाने के लिए अब पुलिस की सादी वर्दी में ए.टी.एम. पर पैनी नजर रहेगी। साथ ही पुलिस ने ए.टी.एम. का प्रयोग करते समय लोगों को जागरूक करने के लिए इश्तिहार तक छपवाएं हैं।उल्लेखनीय है कि पिछले कुछ दिनों से शहर में ए.टी.एम. बदलकर लोगों के खाते से पैसे निकालने का मामला थमने का नाम नहीं ले रहा। आए दिन लोग पाई-पाई एकत्रित कर राशि बैंक में भविष्य में काम आने के लिए जमा कराते हैं, लेकिन ये नटवर लाल उनकी मेहनत की कमाई को आंखों के सामने ही लूटकर ले जा रहे हैं।
आए दिन बढ़ रही इन घटनाओं के मद्देनजर अब सादी वर्दी में पुलिस ए.टी.एम. पर निगरानी रखेगी। साथ ही पुलिस ने ए.टी.एम. का प्रयोग करते समय लोगों को जागरूक भी करेगी। इस संबंध में चौकी पुलिस ए.एस.आई. प्रमोद ने बताया कि ए.टी.एम. कार्ड बदलकर खाते से पैसे निकालने की घटनाओं को रोकने के लिए पुलिस अब सादी वर्दी में ए.टी.एम. पर नजर रखेगी। उनहोंने बताया कि अपना ए.टी.एम. कार्ड किसी को न दें और न ही अपना ए.टी.एम. का कोड किसी को बताएं। पैसे निकालते समय किसी प्रकार की समस्या आने पर अनजान व्यक्ति से सहायता न लें, केवल बैंक अधिकारियों से सम्पर्क करें।