अग्रवाल वैश्य समाज ने 7 सदस्यीय समिति का किया गठन

Edited By Deepak Paul, Updated: 20 Apr, 2018 11:52 AM

agarwal vaishyas formed the 7 member committee

अग्रवाल वैश्य समाज के प्रदेशाध्यक्ष अशोक बुवानीवाला ने लोकसभा एवं विधानसभा चुनावों में वैश्य समाज की भागीदारी को मजबूत करने के लिए 7 सदस्यीय चुनाव समन्वय समिति का गठन करते हुए उपेंद्र गर्ग नरवाना को संयोजक नियुक्त किया है। समाज के प्रदेश महासचिव...

चंडीगढ़(चंद्रशेखर धरणी): अग्रवाल वैश्य समाज के प्रदेशाध्यक्ष अशोक बुवानीवाला ने लोकसभा एवं विधानसभा चुनावों में वैश्य समाज की भागीदारी को मजबूत करने के लिए 7 सदस्यीय चुनाव समन्वय समिति का गठन करते हुए उपेंद्र गर्ग नरवाना को संयोजक नियुक्त किया है। समाज के प्रदेश महासचिव राजेश सिंगला ने बताया कि राहुल जैन रोहतक, विकास गर्ग पिहोवा, प्रदीप गोयल शाहाबाद मारकंडा, अरुण गोयल कोसली, अक्षय अग्रवाल मुस्तफाबाद, ज्ञानचंद जैन जींद को उपसंयोजक बनाया गया है।  

सिंगला ने बताया कि नवगठित चुनाव समन्वय समिति आगामी लोकसभा एवं विधानसभा चुनावों में भागीदारी करने वाले वैश्य उम्मीदवारों को खोजकर विभिन्न राजनीतिक पार्टियों से उन्हें चुनाव लड़वाने की रूपरेखा तैयार करेगी। उन्होंने बताया कि इसके अलावा यह समिति समाज के ऐसे लोगों की पहचान करेगी, जिन्होंने वोट नहीं बनवा रखे हैं। उन्हें वोट बनवाने के लिए जागरूक करेगी और चुनाव में समाज के मतदाताओं का शत-प्रतिशत मतदान सुनिश्चित कर वैश्य प्रत्याशियों के पक्ष में मतदान करवाने के लिए कार्य करेगी। सिंगला ने बताया कि प्रदेश अध्यक्ष अशोक बुवानीवाला ने चुनाव समन्वय समिति के गठन के अलावा कानूनी एवं चिकित्सा प्रकोष्ठ का गठन भी किया है।

उन्होंने बताया कि अधिवक्ता विभोर बंसल के संयोजन में गठित कानूनी प्रकोष्ठ में अधिवक्ता अरविंद सिंघल लाडवा, अधिवक्ता जी.एल. गोयल पानीपत, अधिवक्ता संजीव मंगला पलवल, अधिवक्ता गणेश बंसल भिवानी, अधिवक्ता भारत भूषण गर्ग फतेहाबाद, अधिवक्ता महेश सिंगला भट्टू को उपसंयोजक बनाया गया है। इसी प्रकार चिकित्सा प्रकोष्ठ में डा. अतुल गर्ग पानीपत के संयोजन में डा. के.एम. गोयल भिवानी, डा. राजेशदीप गोयल कालांवाली को उपसंयोजक बनाया गया है।

उन्होंने बताया कि समाज की प्रदेश कार्यकारिणी का भी विस्तार किया है। जिसमें विनोद जैन गोहाना को उपाध्यक्ष, संदीप गर्ग रतिया, संजय सिंगला भट्टूकलां, नरेश गर्ग कालावाली, अतुल गर्ग पंचकूला, मोहित बंसल नरवाना, सुरेश गर्ग यमुनानगर, रोबिन अग्रवाल बिलासपुर, कपिल सिंगला रतिया, उमेश अग्रवाल पुन्हाना को संयुक्त सचिव नियुक्त किया गया है। सिंगला ने बताया कि कार्यकारिणी में संगठन सचिवों की नियुक्तियां करते हुए अनिल बंसल पंडूरी, रोशनलाल गोयल असंध, धीरज बिंदलिश बहादुरगढ़, भूषण गुप्ता तरावड़ी, संदीप जैन रतिया, विनोद कुमार ऐलनाबाद, अनिल गर्ग बौंद, तिलक राज जिंदल रोड़ी, पुनीत मित्तल इस्माईलाबाद, 

राजीव गुप्ता पंचकूला, सुरेंद्र जिंदल बेरी, पंकज मित्तल जगाधरी, रमेश गर्ग कुरुक्षेत्र, एम.एल. अग्रवाल रेवाड़ी, रमेश जिंदल जुलाना, अरुण सर्राफ चरखी दादरी, ओ.पी. गर्ग सोनीपत, श्याम लाल गोयल बराड़ा, मनोज गोयल गुडयानी, केदारनाथ अग्रवाल फरीदाबाद, प्रवीण गुप्ता घरौंडा, नरेश केडिया सिवानी, अशोक गोयल सांपला, विरेंद्र बंसल तरावड़ी, आनंद अग्रवाल पंचकूला, महेंद्र्र गोयल यमुनानगर, गौतम सिंगला पानीपत, सुरेश जैन गन्नौर, दर्शन लाल धनौरा, सुशील बंसल फतेहाबाद, राजीव गर्ग नरवाना, राधेश्याम गर्ग टोहाना, शिव कुमार गर्ग होडल, बी.एस. गर्ग जींद, लाल श्रीचंद गुप्ता निगदू, विनोद सिंघल रादौर व महेंद्र गोयल मिड्ढा भूना को जिम्मेदारी दी गई है।

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!