Edited By vinod kumar, Updated: 24 Oct, 2019 06:44 PM
हरियाणा विधानसभा चुनाव 2019 की मतगणना शुरू हो गई। सत्ता का ताज किसके सिर सजेगा, इसका फैसला हो जाएगा। नई सरकार की तस्वीर साफ होने के लिए चंद घंटों का इंतजार ही बचा है।
डेस्क: हरियाणा विधानसभा चुनाव की मतगणना में सुबह 10 बजे तक के रूझानों में भाजपा को 29 सीटें, जजपा को 10 व कांग्रेस को 21 सीटें मिल रही हैं। इसी बीच सूत्रों के हवाले से खबर आई है कि कांग्रेस ने भाजपा को हराने के लिए जेजेपी के नेता दुष्यंत चौटाला का मुख्यमंत्री बनाने का ऑफर दिया है। बता दें कि दोनों ही पार्टियां भाजपा को कड़ी टक्कर दे रही हैंं।90 विधानसभा सीटों के लिए प्रदेश में कुल 59 स्थानों पर 91 काउंटिग सेंटर बनाए गए हैं। बादशाहपुर विधानसभा क्षेत्र में मतदान केंद्रों की संख्या सबसे अधिक होने के कारण 2 काउंटिग सेंटर बनाए हैं। यहां देंखे चुनावी नतीजे-
कुल सीट- 90/90
पार्टी |
जीते |
बीजेपी |
40 |
कांग्रेस |
31 |
जजपा |
10 |
इनेलो |
01 |
हलोपा |
01 |
अन्य |
07 |
अपडेट्स-
-
नरवाना विधानसभा सीट से जेजेपी प्रत्याशी राम निवास 30692 वोटों से जीते, कुल 79578 वोट हासिल किए।
-
शाहाबाद विधानसभा सीट से जेजेपी प्रत्याशी रामकरण 37127 वोटों से जीते, कुल 69233 वोट हासिल किए।
-
जुलाना विधानसभा सीट से जेजेपी प्रत्याशी अमरजीत ढांडा 24193 वोटों से जीते, कुल 61942 वोट हासिल किए।
-
सोनीपत से कांग्रेस प्रत्याशी सुरेन्द्र पवार 32878 वोटों से जीते, कुल 79438 वोट किए हासिल।
-
गढ़ी सांपला-किलोई से कांग्रेस प्रत्याशी भूपिंद्रर सिंह हुड्डा 58312 वोटों से जीते, कुल 97755 वोट किए हासिल।
-
खरखौदा से कांग्रेस प्रत्याशी जयवीर सिंह 1544 वोटों से जीते, कुल 38577 वोट किए हासिल।
-
बंधरा से रणबीर सिंह 13704 वोटों से हारे, कुल 39234 वोट किए हासिल।
-
कलायत के जय प्रकाश 8974 वोटों से हारे, कुल 44831 वोट किए हासिल।
-
गन्नोर के कुलदीप शर्मा 10280 वोटों से हारे। कुल 47550 वोट किए हासिल।
-
पेहोवा से प्रत्याशी संदीप सिंह 5314 वोटों से जीते, कुल 42613 वोट हासिल किए।
-
गनौर से प्रत्याशी निर्मल रानी 10280 वोटों से जीतीं, कुल 57830 वोट हासिल किए।
-
लोहारू से जय प्रकाश दलाल 17677 वोटों से जीते, कुल 61365 वोट हासिल किए।
-
बल्लभगढ़ से भाजपा प्रत्याशी मूलचंद शर्मा 41713 वोटों से जीते, कुल 52146 वोट हासिल किए।
-
नारनौल से भाजपा प्रत्याशी ओमप्रकाश यादव 14715 जीते, कुल 38515 वोट हासिल किए।
-
तिगांव से भाजपा प्रत्याशी राजेश नागर 33841 वोटों से जीते, कुल 74916 वोट हासिल किए।
-
जींद से भाजपा प्रत्याशी डा. कृष्ण लाल मिड्ढा 12508 वोटों से जीते, कुल 55414 वोट हासिल किए।
-
पानीपत ग्रामीण से भाजपा प्रत्याशी महिपाल ढांडा 21961 वोटों से जीते, कुल 67086 वोट हासिल किए।
-
आदमपुर विधानसभा सीट से कांग्रेस प्रत्याशी कुलदीप बिश्नोई 29471 वोटों से जीते, कुल 63483 वोट हासिल किए।
-
नारनौंदा विधानसभा सीट से जेजेपी प्रत्याशी राम कुमार गौतम 12029 वोटों से जीते, कुल 73435 वोट हासिल किए।
-
बाढड़ा विधानसभा सीट से जेजेपी प्रत्याशी नैना सिंह चौटाला 13704 वोटों से जीती, कुल 52543 वोट हासिल किए।
-
भाजपा प्रत्याशी व टिकटॉक स्टार सोनाली फौगाट 29471 वोटों से चुनाव हारीं। कुल 34222 वोट ही मिले। भाजपा की टिकट मिलते ही फेमस हो गई थीं।
-
कलायत विधानसभा सीट से भाजपा प्रत्याशी कमलेश ढांडा 8974 वोटों से जीती, कुल 53805 वोट हासिल किए।
-
हांसी विधानसभा सीट से भाजपा प्रत्याशी विनोद भयाना 22260 वोटों से जीते, कुल 53191 वोट हासिल किए।
-
अंबाला कैंट से भाजपा प्रत्याशी अनिल विज 20165 वोटों से जीते, कुल 64571 वोट हासिल किए।
-
थानेसर विधानसभा सीट से भाजपा प्रत्याशी सुभाष सुधा 842 वोटों से जीते, कुल 55759 वोट हासिल किए।
-
राई विधानसभा सीट से भाजपा प्रत्याशी मोहन लाल बड़ोली 2662 वोटों से जीते, कुल 44791 वोट हासिल किए।
-
हलोपा प्रत्याशी गोपाल कांडा सिरसा से जीते
-
जेजेपी ने चार सीटों पर दर्ज की जीत, कुल दस प्रत्याशियों के जीत की संभावना।