राम रहीम से हनीप्रीत के मिलने की संभावनाएं बढ़ी, गृह मंत्री ने दिया बड़ा बयान(VIDEO)

Edited By Shivam, Updated: 18 Nov, 2019 07:46 PM

पंचकूला हिंसा मामले की मुख्य आरोपी हनीप्रीत के सुनारिया जेल में बंद राम रहीम से मिलने की संभावनाएं बढ़ गई। दरअसल, सोमवार को गृह मंत्री अनिल विज ने इस मामले पर बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि सरकार हनीप्रीत की एप्लीकेशन पर कानूनी विचार कर रही है।

चंडीगढ़ (धरणी): पंचकूला हिंसा मामले की मुख्य आरोपी हनीप्रीत के सुनारिया जेल में बंद राम रहीम से मिलने की संभावनाएं बढ़ गई हैं। दरअसल, सोमवार को गृह मंत्री अनिल विज ने इस मामले पर बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि सरकार हनीप्रीत की एप्लीकेशन पर कानूनी विचार कर रही है, यदि किसी तरह की दिक्कत नहीं आई तो हनीप्रीत और राम रहीम की मुलाकात करवाई जा सकती है, क्योंकि कानून किसी के मिलने पर कोई रोक नहीं लगाता। उन्होंने कहा कि जेल में बंद कैदियों से मिलने का अधिकार सबको समान रूप से है।

PunjabKesari, vij

बीते दिन भी प्रदेश के जेल मंत्री रंजीत सिंह चौटाला ने भी इस मामले में बयान दिया था। हालांकि उन्होंने स्पष्ट करते हुए कहा था कि इस मामले में अभी तक उनके पास किसी भी प्रकार की फाईल नहीं आई, यदि कोई फाईल आती है तो उस पर विचार करने के बाद ही कमेंट करेंगे। बता दें कि कुछ दिन पहले हनीप्रीत के वकील ने  सुनारिया जेल प्रशासन पर आरोप लगाए थे कि हनीप्रीत को राम रहीम से मिलने पर रोक लगा रहा है।

PunjabKesari,haryana

गौरतलब है कि पिछले दो तीन दिनों से चर्चा की जा रही है कि राम रहीम की चहेती मुंह बोली बेटी हनीप्रीत राम रहीम से मिलना चाहती है। जिसके लिए हनीप्रीत सुनारिया जेल प्रशासन को तीन पर पत्र लिख चुकी है, लेकिन तीनों बार ही उसकी अर्जी खारिज कर दी गई।

PunjabKesari,Haryana

ध्यान रहे कि हनीप्रीत 2017 में हुए पंचकूला दंगों में आरोपी बनाए जाने के बाद अंबाला जेल में बंद थी। हनीप्रीत पर देशद्रोह का आरोप लगाया गया था, जिसे पर्याप्त सबूतों की कमी के कारण हटाए दिया गया, जिसके बाद वह जमानत पर जेल से बाहर आई है और तब से हनीप्रीत ने राम रहीम से मुलाकात के प्रयास तेज कर दिए हैं।

यह भी बता दें कि डेरा सच्चा सौदा प्रमुख गुरमीत राम रहीम सिंह 2017 में साध्वी यौन शोषण मामले में दोषी करार दिए जाने के बाद से रोहतक की सुनारिया जेल में बंद है। फैसले के दिन ही पंचकूला में दंगा हुआ, जिसमें हनीप्रीत सहित डेरे से जुड़े कई लोगों को मामले का आरोपी बनाया गया था।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!